1 मई 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी
मेष- लाभ से ज्यादा हानि के योग बन रहे हैं। आपका शुरुआती समय विलासिता तथा मनोरंजन में व्यतीत होगा। दूसरों के कार्यों में स्वयं का समय बर्बाद करेंगे। मटर का सेवन करें।

वृषभ- सगाई-शादी संबंधों में सावधानीपूर्वक कदम उठाना होगा‍ जिससे सफलता के साथ यश की भी प्राप्ति हो। आप दीर्घकालिक लक्ष्य तय करेंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। सेबफल का सेवन करें।

मिथुन- बाहर की लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा के योग बनेंगे। उच्च अधिकारी वर्ग की विशेष अनुकंपा प्राप्त होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काजू का सेवन करें।

कर्क- अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे हर्ष का माहौल बनेगा। आप अपने आपको हल्का व आरामदायक महसूस करेंगे। आप स्वयं की जिंदगी या दूसरों के जीवन में खुशियां लाएंगे। टमाटर का सेवन करें।

सिंह- घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होने से खुशी का वातावरण बनेगा। पारिवारिक लोगों व इष्ट मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे। चने का सेवन करें।

कन्या- आपका कहीं तरक्की के साथ ट्रांसफर हो सकता है। किसी ज्योतिषाचार्य की सलाह से शुभ कार्य आरंभ करें। सफलता आपके कदम चूमेगी। नया मकान भी खरीद सकते हैं। प्याज का सेवन करें।

तुला- घर-‍परिवार, बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार रखेंगे तथा उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरी व व्यवसाय में उन्नति होगी। सं‍तरे का सेवन करें।

वृश्चिक- करियर, नौकरी व व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का निदान होगा। मित्रों से पुरानी चली आ रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। मिष्ठान्न का सेवन करें।

धनु- नए वाहन, गहने, वस्त्रादि की खरीदारी करेंगे। पैसों की आवक जारी रहेगी। आप बहुत तला हुआ तामसी भोजन न करें अन्यथा स्वास्थ्‍य पर विपरीत असर हो सकता है। ‍तिल्ली का सेवन करें।

मकर- नया प्लॉट व नया मकान खरीदने के योग बनेंगे। बच्चों का स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। शरीर में कुछ आलस्य रहेगा‍ किंतु प्रसन्नचित रहेंगे। धन का लाभ होगा। कालीमिर्च का सेवन करें।

कुंभ- कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। हर्ष का वातावरण बनेगा। भाई-बंधुओं से व्यवहार अच्‍छा बनेगा। उनकी विशेष कृपा प्राप्त होगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। तीर्थयात्रा के योग बनेंगे। सरसों का सेवन करें।

मीन- दिन बहुत ही शुभ है, चारों तरफ से लाभ होगा। पैसा कमाने की प्रबल इच्छा व मेहनत आपको बहुत आगे ले जाएगी एवं सफलता दिलाएगी। स्वास्थ्‍य में सुधार होगा एवं मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। उड़द का सेवन करें।
Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त