आज के मुहूर्त (02.02.2009)

सोमवार, 2 फरवरी 2009

Webdunia
WD
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के विशिष्ट मुहूर्त

ऋतु- शिशिर, मास- माघ, पक्ष- शुक्ल, तिथि- सप्तमी सायं 5.24 पश्चात अष्टमी, हिजरी सन- 1430, मु. मास- सफर, तारीख- 6, नक्षत्र- आश्विनी सायं 4.36 पश्चात भरणी, योग- शुभ रात्रि 10.26 पश्चात शुक्ल, चंद्रमा- मेष राशि में रहेंगे।

शुभ समय- दिन 12.43-2.18, सायं 4.19-6.10

सुझाव- यदि हो सके तो प्रातः 8.30-9.43 के मध्य महत्वपूर्ण कार्य टालें।

कार्य की अनुकूलता के लिए- दर्पण में चेहरा देखकर कार्य प्रारंभ करें।

दिन- सामान्य।

मुहूर्त- वाहन क्रय करने का मुहूर्त।

दिन का पर्व- रथ सप्तमी, आरोग्य सप्तमी, विधान सप्तमी, चंद्रभागा सप्तमी।

दिशाशूल- पूर्व दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- कन्यादान एक बार होता है। अतः इसमें पूर्ण विवेक एवं उदारता को कायम रखना चाहिए।

*********** *
मंगलवार, 3 फरवरी 2009

मंगलवार के विशिष्ट मुहूर्त

ऋतु- शिशिर, मास- माघ, पक्ष- शुक्ल, तिथि- अष्टमी दिन 3.55 पश्चात नवमी। हिजरी सन्‌- 1430, मु. मास- सफर, तारीख- 7, नक्षत्र भरणी दिन 3.47 पश्चात कृतिका, योग- शुक्ल सायं 7.56 पश्चात ब्रह्मा। चंद्रमा- मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश रात्रि 9.30 पर करेंगे।

कार्य की अनुकूलता के लिए- लाल पुष्प देवस्थान पर अर्पित करें।

दिन- सामान्य। मुहूर्त- कार्य पूर्ण करने का मुहूर्त।

दिन का पर्व- दुर्गाष्टमी, भीष्माष्टमी। खोडियार माँ जयंती (गुजराती)।

दिशाशूल- उत्तर दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- सोकर नींद को जीतने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

शुभ सम य- प्रातः 7.52-9:36, दिन 11:50-1:44।

सुझाव- हो सके तो दिन में 3.27 से 4:50 के मध्य महत्वपूर्ण कार्य न करें।

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

17 मई 2024 : आपका जन्मदिन

17 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Mohini Ekadashi : मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग संयोग, इस दिन करेंगे ये उपाय तो लक्ष्मी नारायण होंगे प्रसन्न

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Seeta Navmi : सीता नवमी पर जरूर करें ये काम, घर में रुपयों की कभी नहीं होगी तंगी