हस्त नक्षत्र : जानिए अपना व्यक्तित्व

Webdunia
0 डिग्री से लेकर 360 डिग्री तक सारे नक्षत्रों का नामकरण इस प्रकार किया गया है- अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, अश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती। 28वां नक्षत्र अभिजीत है।

आइए जानते हैं हस्त नक्षत्र में जन्मे जातक का भविष्यफल ।

हस्त का अर्थ होता है हाथ। नक्षत्र क्रम में हस्त नक्षत्र का 13वां स्थान है। यह आकाश में हाथ के पंजे के आकार में फैला है। इस नक्षत्र का स्वामी चन्द्रमा है और राशि कन्या होने के कारण राशि स्वामी बुध है। हस्त में सूर्य का व्रत और पूजन किया जाता है।

अगले पन्ने पर जानिए हस्त नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति का भविष्यफ ल


FILE


हस्त नक्षत्र : हस्त नक्षत्र का स्वामी चन्द्रमा है। हस्त नक्षत्र में उत्पन्न जातक की जन्म राशि कन्या तथा राशि स्वामी बुध, वर्ण वैश्य, वश्य नर, योनि महिश, महावैर योनि अश्व, गण देव तथा नाड़ी आदि हैं। इस नक्षत्र में जन्मे जातक में जहां चन्द्र के गुण होंगे वहीं बुध का भी प्रभाव जीवनभर रहेगा।

*प्रतीक चिह्न : हाथ का पंजा
*रंग : गहरा हरा
*अक्षर : प, स, न, ड, पू, ष, ण, ढ
*वृक्ष : रीठा का पेड़
*नक्षत्र स्वामी : चन्द्रमा
*राशि स्वामी : बुध
*देवता : चन्द्रदेव, सावित्री या सूर्य
*शरीरिक गठन : सामान्य शरीर
*भौतिक सुख : माता, बहन और धन का सुख मिलेगा

*सकारात्मक पक्ष : नक्षत्र स्वामी चन्द्रमा तो राशि कन्या व इसका स्वामी बुध है। चन्द्र प्रधान नक्षत्र में जन्म होने से जातक स्वभाव से शांत, भावना प्रधान, दूसरों की मदद करने वाले व आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ऐसे लोग अनुसंधानकर्ता, परामर्शदाता या चिकित्सक बन सकते हैं। हस्त नक्षत्र में जन्म होने से जातक उद्यमी, कार्यशील, कुशल कार्यकर्ता, व्यापारी, सिद्धांत एवं वेदों का ज्ञाता, मौलिक कार्य करने वाला तथा परिश्रम से उन्नति करने वाला होता है।

*नकारात्मक पक्ष : चन्द्र का बुध शत्रु है। यदि चन्द्र और बुध की जन्म कुंडली में स्थिति खराब है तो इंसान दैनिक कार्यों में उलझा रहेगा और यह नेतृत्व करने के बजाय अनुयायी बनना पसंद करेगा। इनमें चोरी करने की भावना भी पैदा हो सकती है। इस भावना से जीवन में दुख पैदा होगा। दूसरों का मजाक उड़ान, क्रूरता या बेरहमी के गुण होंगे। झूठ बोलने की आदत से प्रतिष्ठा जाती रहेगी। शराब की लत लग सकती है। यदि ऐसा है तो सबसे खराब दिन देखने होंगे।

- प्रस्तुति : शताय ु

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

सभी देखें

नवीनतम

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त