शानदार करियर के लिए कब और कहां जलाएं दीप

Webdunia
प्रार्थना में बड़ी शक्ति होती है, इससे व्यक्ति अपने उन कार्यों को भी सिद्ध कर लेता है, जो उनको असंभव दिखाई देते हैं। आजकल युवा भगवान की ओर आकर्षित हो रहे है। पढ़ाई और करियर में ‍व्यस्त होने के बावजूद भी रोज शाम को मंदिरों में दीपक लगाना नहीं भूलते।




करियर में सफलता के लिए अपनाएं यह उपाय...
 
युवा इसे समाज की परंपरा बताते हैं, तो किसी के लिए नवग्रह की शांति के लिए आवश्यक उपाय। मंदिरों में अक्सर सूर्यास्त के बाद पीपल के वृक्ष व भगवान की मूर्ति के आगे युवक-युवतियों को दीप जलाते देखा जा सकता है।

आइए देखते हैं कब और कहां जलाएं दीप ताकि आपके जीवन की समस्त समस्या दूर हो सकें

FILE


सोमवार : -

सोमवार के दिन शिवजी के मंदिर में दीप जलाने से युवतियों को मनवांछित वर मिलता है एवं शादी भी जल्दी हो जाती है। लव मैरिज करने की इच्छा रखने वालों को यह उपाय जरूर करना चाहिए।


FILE


मंगलवार : -

मंगलवार के दिन विष्णु मंदिर व केले के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाने से हेल्थ व फिटनेस मिलती है। जिनका पढ़ाई में मन नहीं लगता उनके लिए यह उपाय बहु‍त लाभदायी है।


FILE


बुधवार : -

बुधवार के दिन विष्णु भगवान और गणेशजी को प्रसन्न करने के लिए घी का दीपक जलाएं। इससे ‍फिजूलखर्ची कम होगी। बाधाएं दूर होगी। पढ़ाई के प्रति मन में लगन लगेगी।


FILE


गुरुवार :-

- बृहस्पतिवार के दिन मंदिर या केले के वृक्ष तले दीपक जलाना चाहिए। इससे जीवन में आ रही रूकावटें दूर होकर समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए घी का दीपक जलाएं।


FILE


शुक्रवार :-

- शुक्रवार के दिन दुर्गा माता के मंदिर में घी का दीपक जलाने से समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। सौभाग्य मिलता है।

FILE


शनिवार :-

- शनि से प्रभावित लोगों के लिए हनुमानजी व पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से जीवन की हर अड़चन दूर होती है। खासकर करियर की उलझनें कम होती है। शनिवार के दिन हनुमान मंदिर व पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से शनि के नकारात्मक प्रभाव से शांति मिलती है। जिनका पढ़ने में मन नहीं लगता उन्हें यह उपाय करना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mithun Sankranti 2024 : मिथुन संक्रांति कब है, क्या है इसका महत्व

Vastu Tips : यदि घर की दक्षिण दिशा में ये एक कार्य किया तो लक्ष्मी रूठ जाएगी, यमराज होंगे प्रसन्न

बच्चे के नामकरण के लिए अच्छा नाम चुनने में उलझन में हैं? जानिए कैसे रख सकते हैं बच्चे का मीनिंगफुल नाम

Rahu Gochar 2024 : शनि के नक्षत्र में मायावी ग्रह राहु का होगा प्रवेश, इन 4 राशियों को मिलने वाला है अथाह रुपया

Budh Gochar : बुध का गोचर शुक्र की राशि में होने से 3 राशियों का भविष्य चमक जाएगा

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Horoscope 2024 : क्या लेकर आया है जून महीने का नया हफ्ता मेष से मीन राशि के लिए (जानें साप्ताहिक राशिफल 03 से 09 June)

Aaj Ka Rashifal: व्यापार, नौकरी के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 03 जून का राशिफल

03 जून 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

03 जून 2024 : आपका जन्मदिन

Aaj Ka Rashifal: आज क्या कहती है आपकी राशि, जानें 02 जून का दैनिक राशिफल