पढ़ें भगवान नृसिंह के मंत्र

नृसिंह जयंती पर अवश्य करें निम्न मंत्र के जप

Webdunia
भगवान नृसिंह विष्णुजी के सबसे उग्र अवतार माने जाते है। नृसिंह जयंती पर उनके बीज मंत्र के जप से शत्रुओं का नाश होकर कोर्ट-कचहरी के मुकदमे आदि में विजय प्राप्त होती है। इससे शत्रु शमन होकर पराक्रम में बढ़ोतरी होती है तथा आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।

नृसिंह मंत्र से तंत्र मंत्र बाधा, भूत पिशाच भय, अकाल मृत्यु का डर, असाध्य रोग आदि से छुटकारा मिलता है तथा जीवन में शांति की प्राप्ति हो जाती है।

आगे पढ़ें कैसे करें मंत्र जप :-


FILE


इसके लिए लाल रंग के आसन पर दक्षिणाभिमुख बैठकर रक्त चंदन या मूंगे की माला से नित्य एक हजार बार जप करने से लाभ मिलता है।

भगवान नृसिंह का बीज मंत्र।

- ' श्रौं'/ क्ष्रौं (नृसिंहबीज)।

इस बीज में क्ष् = नृसिंह, र् = ब्रह्म, औ = दिव्यतेजस्वी, एवं बिंदु = दुखहरण है। इस बीज मंत्र का अर्थ है ‘दिव्यतेजस्वी ब्रह्मस्वरूप श्री नृसिंह मेरे दुख दूर करें' ।

आगे पढ़ें प्रतिदिन कैसे जपे मंत्र :-


FILE


जीवन में सर्वसिद्धि प्राप्ति के लिए 40 दिन में पांच लाख जप पूर्ण करें।

* उपरोक्त मंत्र का प्रतिदिन रात्रि काल में जाप करें।

* मंत्र जप के दौरान नित्य देसी घी का दीपक जलाएं।

* 2 लड्डू, 2 लौंग, 2 मीठे पान और 1 नारियल भगवान नृसिंह को पहले और आखरी दिन भेट चढ़ाएं।

* अगले दिन विष्णु मंदिर में उपरोक्त सामग्री चढ़ा दीजिए।

* अंतिम दिन दशांश हवन करें।

* अगर दशांश हवन संभव ना हो तो पचास हजार मंत्र संख्या और जपे।

अगले पन्ने पर पढ़ें संकटमोचन नृसिंह मंत्र :-


FILE


अगर आप कई संकटों से घिरे हुए हैं या संकटों का सामना कर रहे हैं, तो भगवान विष्णु या श्री नृसिंह प्रतिमा की पूजा करके संकटमोचन नृसिंह मंत्र का स्मरण करें -

* संकटमोचन नृसिंह मंत्र

ध्याये न्नृसिंहं तरुणार्कनेत्रं सिताम्बुजातं ज्वलिताग्रिवक्त्रम्।
अनादिमध्यान्तमजं पुराणं परात्परेशं जगतां निधानम्।।



वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Graho ki parade : जून माह में 6 ग्रहों की होगी परेड, आकाश में दिखाई देगा अद्भुत नजारा

Swapna shastra: सपने में यदि दिखाई दें ये 5 घटनाएं तो समझो भाग्य खुल गए

Nautapa 2024: नौतपा यदि तपे नहीं या लू नहीं चले तो क्या होगा नुकसान?

Shani vakri : शनि हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें संभलकर, साढ़ेसाती का भी होगा भयानक असर

Nautapa 2024: नौतपा में यदि ये 4 पेड़- पौधे लगा दिए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, कुंडली के ग्रह भी होंगे मजबूत

सभी देखें

नवीनतम

Lok sabha election results 2024 : न्यूमरोलॉजी के अनुसार 4 जून 2024 को किसकी बनेगी सरकार

Apara Ekadashi Paran : अपरा एकादशी का पारण कब होगा, कैसे खोलें व्रत

Vastu Tips : यदि घर की दक्षिण दिशा में ये एक कार्य किया तो लक्ष्मी रूठ जाएगी, यमराज होंगे प्रसन्न

Aaj Ka Rashifal: क्या खास लाया है 28 मई का दिन आपके लिए, पढ़ें 12 राशियां

Chaturgrahi yog 2024 : 100 साल बार चतुर्ग्रही से 4 राशियों को होगा अचानक से धनलाभ