भाग्य चमकाएं, नित्य करें यह आसान उपाय...

Webdunia
- आचार्य डॉ. संजय

FILE


विपत्ति में घिरे किसी भी प्राणी के लिए तिनका भी सहारा होता है, लेकिन बहुत कम जातक जानते हैं कि प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में दी गई सीख को अपनाने मात्र से कैसे भी बुरे दिनों से बाहर निकला जा सकता है।

आइए जानते हैं भाग्य चमकाने के सरल टोटक े...


FILE


जब भी सुबह उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन-चार बार फेरें और ईश्वर को नमस्कार करें। इसका कारण है कि हथेली के अग्र भाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस्वती व मूल भाग (मणि बंध) में भगवान विष्णु का स्थान होता है। नित्य यह कर्म करने से जातक का भाग्य चमक उठता है।

FILE


वैदिक ग्रंथों के अनुसार घर में बन रहे भोजन में से पशु (गौ माता) का हिस्सा भी अलग से रखें। वर्तमान में भोजन के लिए बनाई जा रही रोटी को गाय या किसी पशु के लिए निकाल लें और उसे खिलाएं। गौमाता धरती पर ईश्वर का वरदान मानी जाती है। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

FILE


प्रतिदिन चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे।


FILE


घर में स्थापित देवी-देवताओं को रोज ताजे फूलों से श्रृंगारित करना चाहिए। घर में स्थापित देवी-देवताओं को फूल आदि अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं व साधक का भाग्य चमका देते हैं।

FILE


अपने निवास में प्रतिदिन सुबह झाड़ू-पोछा करें। शाम के समय घर में झाड़ू-पोछा न करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।


FILE


किसी भी तालाब, झील या नदी में मछलियों को नित्य जाकर आटे की गोलियां खिलाएं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह बहुत ही अचूक उपाय है। नियमित रूप से जो यह उपाय करता है, कुछ ही दिनों में उसकी किस्मत चमक जाती है।

FILE


जब भी किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए घर से निकलें तो उसके पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श करें और आशीर्वाद लें। माता-पिता को प्रत्यक्ष देवता माना गया है। ऐसा करने से सभी विपरीत ग्रह अनुकूल हो जाते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।

FILE


ध्यान रहे कि जब भी आप घर में प्रवेश करें तो कभी खाली हाथ न जाएं। घर में हमेशा कुछ न कुछ लेकर ही प्रवेश करें, चाहे वह पेड़ का पत्ता ही क्यों न हो।

FILE


प्रतिदिन सुबह पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं। मान्यता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। रोज ये उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

सभी देखें

नवीनतम

Shani sade sati: कब और किस समय शुरू होगी इन 3 राशियों पर शनि की साढ़े साती?

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश