अप्रैल 2014 : क्या कहता है आपका मासिक राशिफल

जानें अप्रैल माह का भविष्य-फल

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

अप्रैल 2014 में 12 राशियों का फलादेश

FILE


मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह सफलता वाला रहेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा, कृषि मध्यम फल देगी, नौकरी में उन्नति होगी। शत्रु पक्ष से विजय मिलेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पारिवारिक क्लेश हो सकता है।

दि. 4, 16 शुभ हैं, 7 अशुभ है।

शिवशक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।


वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। पारिवारिक सहयोग में वृद्धि होगी, व्यापार ठीक रहेगा, कृषि सामान्य लाभ देगी, नौकरी में परेशानी आ सकती है, विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी, सामाजिक यात्रा होगी।

दि. 9, 21 शुभ हैं, 6 अशुभ है।

रामरक्षा-स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा।


मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह सम्मान प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा, कृषि हानि दे सकती है, नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। राज्यपक्ष से लाभ मिलेगा, शत्रु पक्ष पर विजय होगी, पत्नी से विवाद हो सकता है, नए वाहन के योग बनते हैं।

दि.11, 23 शुभ हैं, 8 अशुभ है।

प्रभु श्री राम की आराधना करें ।


कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा, कृषि सामान्य रहेगी, परंतु नौकरी में तकलीफ आ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को भी अवरोध आएंगे, पत्नी के पक्ष पर खर्च होगा, धार्मिक कार्य होंगे, राजनीति में सम्मान बढ़ेगा।

दि. 3, 12 शुभ हैं, 15 अशुभ है।

देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।


सिंह : सिंह राशि वालों के लिए यह माह विद्या के क्षेत्र में सफलता वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा, कृषि हानि दे सकती है, नौकरी में साथियों से परेशानी आ सकती है, पत्नी पक्ष से परेशानी आ सकती है, धर्म के प्रति मानसिकता में बदलाव आएगा।

दि.10, 22 शुभ हैं, 3 अशुभ है।

श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद है।


कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि मध्यम फल देगी, नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। भाई को कष्ट रहेगा, ससुराल में विरोध की स्थिति हो सकती है, किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।

दि. 5,17 शुभ हैं, 12 अशुभ है।

गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी।



तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी, कृषि अच्छा लाभ देगी, नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पत्नी पक्ष से लाभ मिलेगा, नए वाहन के योग बन रहे हैं, धार्मिक यात्रा होगी।

दि.13, 26 शुभ हैं, 9 अशुभ है।

गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।


वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला हो सकता है। व्यापार में हानि हो सकती है, कृषि सामान्य रहेगी, नौकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे। पत्नी पक्ष को परेशानी आएगी, शारीरिक तकलीफ हो सकती है। किसी रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा।

दि. 6, 27 शुभ हैं, 16 अशुभ है।

शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।


धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा, कृषि लाभ देगी, नौकरी में उन्नति होगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी, पत्नी से लाभ मिलेगा, यात्रा में नुकसान हो सकता है अत: यात्रा कम ही करें।

दि.14, 28 शुभ हैं, 7 अशुभ है।

सांईं आराधना लाभप्रद रहेगी।


मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह कानूनी विजय वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा, कृषि सामान्य रहेगी, नौकरी में उलझन रहेगी। स्त्री पक्ष से लाभ मिलेगा, किसी से झगड़े के योग बनते हैं, सावधान रहें। यात्रा से शांति मिलेगी, किसी रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा।

दि. 8,16 शुभ हैं, 9 अशुभ है।

श्री राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।


कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। व्यापार में हानि होगी, कृषि सामान्य रहेगी, नौकरी में साथियों से सहयोग मिलेगा। भाई पक्ष से नुकसान हो सकता है, पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा, शारीरिक कष्ट हो सकता है, ध्यान देना होगा।

दि. 7, 21 शुभ हैं, 15 अशुभ है।

शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।


मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा, कृषि मध्यम फल देगी, पत्नी पक्ष से विरोध हो सकता है, घर में अशांति का माहौल रहेगा, कोर्ट-कचहरी के प्रकरण सुलझेंग े।

दि. 2,18 शुभ हैं, 14 अशुभ है।

कुलदेवी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?

May 2024 Weekly Forecast: इस सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें नए सप्ताह का राशिफल

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: शुभ समाचारों वाला रहेगा आज का दिन, पढ़ें 16 मई का राशिफल

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

16 मई 2024 : आपका जन्मदिन

16 मई 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल