दंपति के बीच चुंबन अश्लील नहीं

Webdunia
मंगलवार, 3 फ़रवरी 2009 (19:21 IST)
भारत की एक अदालत ने दिल्ली में सार्वजनिक स्थान पर चुंबन के कारण अश्लीलता के आरोप झेल रहे एक दं पत ि के खिलाफ मामले को खारिज कर दिया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि कैसे किसी युवा दं पत ि के प्यार जताने पर अश्लीलता का आरोप लगाया जा सकता है!

BBC
पुलिस ने पिछले सितंबर में 28 वर्षीय युवक और उसकी 23 वर्षीय पत्नी को एक स्टेशन के समीप यह आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया था कि वे चुंबन कर रहे थे। सार्वजनिक स्थलों पर प्रेम के भाव दर्शाने को भारत में बहुत अच्छा नहीं माना जाता है।

कैद का प्रावधान : दिल्ली पुलिस ने दं पत ि के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए आपराधिक कार्रवाई शुरू कर दी थी कि वे एक मेट्रो स्टेशन के नजदीक आपत्तिजनक अवस्था में बैठ कर चुंबन कर रहे थे, जिससे आसपास से गुजरने वालों को परेशानी हो रही थी।

किसी भी अश्लील आचरण के लिए अधिकतम तीन महीने कैद का प्रावधान है। न्यायाधीश एस. मुरलीधर ने मामले में आपराधिक कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा अगर पुलिस की रिपोर्ट सही भी है तो भी यह बात समझ में नहीं आती कि एक युवा विवाहित जोड़े के प्रेम प्रदर्शन को कैसे अश्लीलता के दायरे में लाकर कानून की उत्पीड़क प्रक्रिया में डाला जा सकता है।

विवा द : बताया जा रहा है कि अपनी याचिका में दं पत ि ने इस बात का विरोध किया था कि वे चुंबन ले रहे थे। उन्होंने कहा कि वे तो सिर्फ अपने मोबाइल से अपनी तस्वीरें ले रहे थे।

BBC
इस मामले में दंपति के वकील ने एक समाचार पत्र से कहा अश्लीलता का आरोप किसी पर तब लगाया जाता है, जब इससे चरित्रहीनता का प्रदर्शन हो या जनता को परेशानी हो।

उन्होंने कहा इस मामले में ये दोनों ही बातें नहीं थीं, क्योंकि आरोप-पत्र में उस स्थान से ग ु जरने वाले किसी भी व्यक्ति की गवाही नहीं थी। भारत में इससे पहले भी सार्वजनिक स्थानों पर चुंबन को लेकर अनेक विवाद पैदा हो चुके हैं।

सन 2007 में हॉलीवुड के अभिनेता रिचर्ड गेर ने दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारतीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का सार्वजनिक रूप से चुंबन लेकर विवाद पैदा कर दिया था। इसके विरोध में अनेक प्रदर्शन भी हुए थे।
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Realme का सस्ता 5G स्मार्टफोन, रोंगटे खड़े कर देंगे फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत

15000 में दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन, 24GB तक रैम और 60 दिन चलने वाली बैटरी

53000 रुपए की कीमत का Google Pixel 8a मिलेगा 39,999 रुपए में, जानिए कैसे