मारियो वर्गास लिओसा को साहित्य का नोबेल

Webdunia
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2010 (12:09 IST)
BBC
पेरू के लेखक मारियो वर्गास लिओसा को इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। 74 वर्षीय लिओसा उपन्यासकार, समालोचक और पत्रकार हैं।

वो लातिन अमेरिका के सबसे लोकप्रिय साहित्यकारों में से एक हैं। नोबेल समिति ने उनके साहित्यिक योगदान की जमकर तारीफ की है और उन्हें जन्मजात प्रतिभाशाली कहानी लेखक बताया है।

उसका कहना है कि उनका लेखन पाठकों के दिल को छू जाता है। मारियो वर्गास लिओसा ने कहा कि उन्हें पुरस्कार का समाचार पाकर थोड़ा अचंभा हुआ क्योंकि इसके पहले भी उन्हें कई बार इसके लिए नामांकित किया गया था।

उनका कहना था कि उन्होंने सोचा कि शायद ये एक मजाक हो। लिओसा टाइम ऑफ द हीरो और कंवेर्शेसन इन कैथ्रेडल जैसे रचनाओं से 1960 में दुनिया की नजर में आए।

उन्होंने 30 से अधिक उपन्यास और लेख लिखे हैं। इसके अलावा एक स्तंभकार के रूप में भी उन्होंने वंचित तबके को स्वर देने की कोशिश की है।

एक दौरे में वो पेरू में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल थे, लेकिन 1993 में उन्होंने स्पेन की नागरिकता ग्रहण कर ली।
Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

realme Narzo 70x 5G : सस्ते स्मार्टफोन का नया वैरिएंट हुआ लॉन्च, जानिए क्या हैं फीचर्स

भारत के युवाओं में कौनसा मोबाइल ब्रॉण्ड है सबसे लोकप्रिय, survey report में सामने आई यह सचाई

Skyline से Nokia मोबाइल मार्केट में मचा देगा तहलका, जानिए क्या होगी कीमत और फीचर्स

Samsung का यह धांसू स्मार्टफोन हुआ इतना सस्ता कि यकीन करना मुश्किल

Vivo X Fold 3 Pro : दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जान लीजिए फीचर्स