Hanuman Chalisa

सुंदरवन के मुहाने पर...

Webdunia
बुधवार, 7 नवंबर 2007 (19:01 IST)
BBCBBC
गलाचीपा से रात में चले तो हम नदी में थे, लेकिन अगले दिन की सुबह उठे तो पता चला कि हम समुद्र में आ चुके हैं। पूछने पर बताया गया कि हम बंगाल की खाड़ी में है।

यहाँ से सुंदरवन का इलाका शुरू हो जाता है। नाम पंजीकृत कराने के लिए हम सुपति बन कार्यालय में रुके जहाँ बहुत जंगलों में जाने की अनुमति नहीं थी।

आसपास घना जंगल था और उनमें से एक पेड़ पर सैकड़ों चमगादड़ लटके हुए थे। उनका पीला-पीला पेट साफ दिख रहा था एक साथ इतने उलटे लटके हुए चमगादड़ दिन में मैंने कभी नहीं देखे थे।

एक नदी के कितने नाम : मैं चमगादड़ देख ही रहा था कि पैरों के पास से साँप गुजरा। मैंने ध्यान ही नहीं दिया, लेकिन मेरे साथ खड़े वन अधिकारी ने कहा कि पीछे हो जाइए, आप बाल-बाल बचे हैं। ये तो शुरुआत थी सुंदरवन की। आगे पता नहीं क्या-क्या देखने को मिलेगा।

न जाने कितने कीड़े : जब नौका आगे की ओर चली तो पानी के किनारे हिरण और मगरमच्छ भी दिखे। बताया गया कि ये मगरमच्छ धूप सेंक रहे हैं।

नष्ट होती नस्लें : कटका अभ्यारण्य सुंदरवन के उन इलाकों में से है जहाँ का रास्ता छोटी-छोटी नहरों से होकर गुज़रता है। यहाँ बड़ी तादाद में मिलते हैं सुंदरी पेड़ जिनके नाम पर ही इन वनों का नाम सुंदरवन पड़ा है। इसके अलावा यहाँ पर देवा, केवड़ा, तर्मजा, आमलोपी और गोरान ऐसी नस्लें हैं, जो सुंदरवन में पाई जाती हैं।

यहाँ के वनों की एक खास बात यह है कि यहाँ वही पेड़ पनपते या बच सकते हैं, जो मीठे और खारे पानी के मिश्रण में रह सकते हों। पर जलवायु परिवर्तन के कारण मीठे और खारे पानी का मिश्रण गड़बड़ा रहा है और पेड़ मर रहे हैं। 90 के दशक में चक्रवात से रेत आने के कारण भी कई पेड़ नष्ट हो गए।

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन