फरवरी माह का भविष्यफल, सूर्य शनि की युति रहेगी भारी

Webdunia
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (11:08 IST)
-प. रामप्रसाद मालवीय
 
फरवरी माह में कैसा होगा देश का भविष्य या क्या संभावित घटनाक्रम हो सकता है जानिए ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के अनुसार। यहां दी जा रही जानकारी संभावित है।
 
 
14 जनवरी को सूर्य ने मकर राशि में प्रवेश किया था इसके बाद 24 जनवरी को शनि ने मकर राशि में प्रवेश किया था। सूर्य और शनि के योग के चलते ही जनता में असंतोष बढ़ा है। सूर्य और शनि का मकर राशि में योग सत्तारूढ़ पार्टी के लिए सही नहीं है जनता के रोष को संभालना और उन्हें संतुष्‍ट करना इस माह तो मुश्‍किल है।
 
 
सूर्य शनि के योग से कहीं प्राकृति उपद्रव तो कहीं भयानक दुर्घटनाओं का योग बनाता है। इसके चलते जन और धन की हानि होना संभव है। पश्‍चिम के देशों में भी राजनीतिक अशांत और प्राकृतिक आपदाओं के संकेत मिलते हैं।
 
 
2 फरवरी से बृहस्पति पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेगा। इसके चलते लोहा, शीशा, रांगा, चांवल, खांड, अनाज, सरसों तेल, अलसी, अरंडी, तिलहन, गुड़, आदि के भावों में उठापटक होने की संभावन है। सोना और चांदी में गिरावट हो सकती है।
 
 
तारीख 13 से 16 फरवरी तक वायदा कारोबार एवं हाजरा बाजारों में तेजी देखने को मिलेगी। दक्षिण और उत्तर भारत के कुछ प्रांतों में कहीं बादल देखने को मिलेंगे तो कहीं पर खंडवृष्टि का संकेत हैं। 13 तारीख को सूर्य मकर से निकल कर कुंभ में प्रवेश करेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सूर्य व शनि की कुंभ राशि में युति, बढ़ेंगी हिंसक घटनाएं, जानिए क्या होगा 12 राशियों पर असर

आश्चर्य में डाल देते हैं उज्जैन से अन्य ज्योतिर्लिंगों की दूरी के अद्भुत आंकड़े

Astrology: क्या होगा जब शनि, बृहस्पति और राहु करेंगे इसी वर्ष अपनी राशि परिवर्तन? तैयार रहें किसी बड़ी घटना के लिए

मोदी सहित बड़े राजनीतिज्ञों के भविष्य के बारे में क्या कहते हैं ज्योतिष?

Valentine Day Astrology: इस वेलेंटाइन डे पर पहनें राशिनुसार ये रंग, प्रेम जीवन में होगा चमत्कार

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: स्थायी संपत्ति, नौकरी और व्यापार के लिए कैसा रहेगा 12 फरवरी का दिन, पढ़ें 12 राशियां

12 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

12 फरवरी 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

बुध का शनि की कुंभ राशि में गोचर से होगा 3 राशियों को बंपर लाभ, 3 को होगा नुकसान

सूर्य का शत्रु की राशि कुंभ में गोचर, जानिए क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

अगला लेख