आज जिनका जन्मदिन है (02 फरवरी 2009)

Webdunia
WD
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 2 फरवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 2 फरवरी को जन्में व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। दो और नौ आपस में मिलकर ग्यारह होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दुख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29,56, 65, 92

शुभ वर्ष : 1991, 1992, 2000, 2009, 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव,

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा वर्ष 2009
यह साल बेहद शानदार और सफलतादायक है आपके लिए। विशेषकर 21 मई से 20 जून तक का समय आपके लिए सम्मान, पुरस्कार और अनुपम उपलब्धियों की सौगात लेकर आएगा। इस साल आपके लिए सभी हल्के रंग उन्नतिदायक होंगे। आपके लिए 21 जून से 20 जुलाई का समय भी अनुकूल है अत: इस समय का भी आप भरपूर लाभ उठाएँ। अगर आप अविवाहित हैं तो इस साल आपके परिणय सूत्र में बंधने के प्रबल योग हैं।

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी पदोन्नति तय है। इस साल आपको स्थायी संपत्ति खरीदने के अवसर भी प्राप्त होंगे। कम शब्दों में इतना कहना काफी होगा कि यह साल आपकी जिंदगी का सबसे उत्तम साल है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रख कर आप इसका भरपूर आनंद ले सकते हैं। समय की अनुकूलता के लिए शिव मंदिर में केसर चढ़ाए साथ ही केसर जुबान पर रखकर ही घर से निकलें।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
1. महात्मा गाँधी
2. अमिताभ बच्चन
3. हिटलर
4. ‍ लाल बहादूर शास्त्री
5. थॉमस अल्वा एडीसन

Show comments

Mithun Sankranti 2024 : मिथुन संक्रांति कब है, क्या है इसका महत्व

Vastu Tips : यदि घर की दक्षिण दिशा में ये एक कार्य किया तो लक्ष्मी रूठ जाएगी, यमराज होंगे प्रसन्न

बच्चे के नामकरण के लिए अच्छा नाम चुनने में उलझन में हैं? जानिए कैसे रख सकते हैं बच्चे का मीनिंगफुल नाम

Rahu Gochar 2024 : शनि के नक्षत्र में मायावी ग्रह राहु का होगा प्रवेश, इन 4 राशियों को मिलने वाला है अथाह रुपया

Budh Gochar : बुध का गोचर शुक्र की राशि में होने से 3 राशियों का भविष्य चमक जाएगा

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेगी खुशियां, जानिए 29 मई का दैनिक राशिफल

29 मई 2024 : आपका जन्मदिन

29 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

4 जून 2024 को नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बने तो ज्योतिष की नजर में घटेगी ये 3 महत्वपूर्ण घटनाएं

Mithun Sankranti 2024 : मिथुन संक्रांति कब है, क्या है इसका महत्व