आज जिनका जन्मदिन है (4.3.2009)

Webdunia
WD
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 4 मार्च को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 4 मार्च को जन्में व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 1994 ,1999,2000, 2004, 2008, 2009, 2011 , 2015,2020, 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा वर्ष 2009
वर्तमान वर्ष मूलांक 4 वालों के लिए सफलतादायक रहेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में प्रगति होगी। नौकरीपेशा प्रमोशन पा सकते हैं। लेकिन जैसा कि आपके मूलांक की विशेषता है अचानक लाभ एवं अचानक हानि का सामना करना पड़ता है। अत: अचानक किसी संकट का भी योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम वर्ष है। समय की अनुकूलता के लिए भगवान गणेश को सिन्दूर अर्पित करें।

मूलांक 4 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
1. जार्ज वाशिंगटन
2. रितु शिवपुरी
3. नम्रता शिरोढकर
4. उर्मिला मार्तोंडकर
5. जावेद जाफरी

Show comments

Graho ki parade : जून माह में 6 ग्रहों की होगी परेड, आकाश में दिखाई देगा अद्भुत नजारा

Swapna shastra: सपने में यदि दिखाई दें ये 5 घटनाएं तो समझो भाग्य खुल गए

Nautapa 2024: नौतपा यदि तपे नहीं या लू नहीं चले तो क्या होगा नुकसान?

Shani vakri : शनि हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें संभलकर, साढ़ेसाती का भी होगा भयानक असर

Nautapa 2024: नौतपा में यदि ये 4 पेड़- पौधे लगा दिए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, कुंडली के ग्रह भी होंगे मजबूत

Vastu Tips : घर के सामने यदि इन 5 में से कोई भी एक पेड़ है तो जीवन में हमेशा रहेगा संकट

Vat savitri vrat : वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Lok Sabha election results 2024: 4 जून लोकसभा रिजल्ट के बारे में क्या कहते हैं देश के जानेमाने ज्योतिष

Apara ekadashi : अपरा एकादशी व्रत रखने का क्या है महत्व?

June 2024 Vrat Tyohar: जून 2024 के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट