आज जिनका जन्मदिन है (4.4.2011)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 4 अप्रैल को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 4 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 1994 ,1999,2000, 2004, 2008, 2009, 2011, 2015, 2020, 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा वर्ष 2011
वर्तमान वर्ष मूलांक 4 वालों के लिए सफलतादायक रहेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में प्रगति होगी। नौकरीपेशा प्रमोशन पा सकते हैं। लेकिन जैसा कि आपके मूलांक की विशेषता है अचानक लाभ एवं अचानक हानि का सामना करना पड़ता है। अत: अचानक किसी संकट का भी योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम वर्ष है। समय की अनुकूलता के लिए भगवान गणेश को सिन्दूर अर्पित करें।

मूलांक 4 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जार्ज वाशिंगटन
* रितु शिवपुरी
* नम्रता शिरोढकर
* उर्मिला मार्तोंडकर
* जावेद जाफरी

Show comments

Budh Gochar : बुध का मिथुन राशि में गोचर, 4 राशियों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन

Weekly Horoscope 2024 : कैसा रहेगा मेष से मीन राशियों के लिए नया सप्ताह (जानें 17 से 23 जून)

Shukra Gochar : शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, 4 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

सुबह करें ये 3 काम, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

Chanakya niti : चाणक्य के अनुसार इन 6 कारणों से व्यक्ति जल्दी हो जाता है बूढ़ा

18 जून 2024 : आपका जन्मदिन

18 जून 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Jyeshtha purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत का महत्व और पूजा विधि तथा उपाय

Vastu for dakshin disha: दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार होने पर करें ये 4 अचूक उपाय

Nirjala Ekadashi : आज और कल दोनों दिन है निर्जला एकादशी, जानें पारण का समय