बहुत कुछ है, जो अश्लील है

दीपक असीम
अगर कोई व्यक्ति किसी महिला के खिलाफ अपराध करता है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए या उसके घर की महिला के साथ भी वही सब किया जाना चाहिए? कानून कहता है कि बलात्कारी को सजा मिलनी चाहिए। बलात्कार करने वाले की माँ-बहन-बेटी के साथ बलात्कार करना न्याय नहीं, एक और अपराध है। कानून बलात्कारी को सजा देता है, उसकी माँ-बहन को नहीं।

हमारी बुद्धि भी यही कहती है कि सजा तो बलात्कारी को ही मिलनी चाहिए। मगर हमारे मन की गहरी जड़ों में इतना तर्क और बुद्धिमानी नहीं है। किसी महिला को छेड़ना उस महिला को छेड़ना भर नहीं है। किसी की पत्नी को छेड़ना भी है, किसी की बहन को छेड़ना भी है। उस महिला के पुरुष रिश्तेदार खुद को ज्यादा अपमानित महसूस करते हैं। एक बार महिला माफ कर भी दे, पुरुष माफ नहीं करते। अगर मुमकिन हो, तो पुरुषों की छाती तभी ठंडी होगी, जब वे उस छेड़ने वाले की बहन-बेटी को छेड़ लेंगे। यहाँ मुद्दा महिला नहीं है, महिला तो सामान है, मालकियत है। मेरी मालकियत वाली वस्तु को अगर तू तोड़ेगा, तो मैं तेरी मालकियत वाली चीज को मिटा दूँगा।

अच्छे कपड़े पहनने वाले और अंग्रेजी छाँटने वाले भी इस अन्यायपूर्ण आदिम सोच से परे नहीं हैं। इन दिनों एक विज्ञापन टीवी पर आ रहा है। दादा अपने पोते के सामने अफसोस कर रहा है कि बरसों पहले एक बदमाश ने तेरी दादी के गाल पर जबरन चुम्मा लिया था। वो आग अब भी मेरे मन में सुलग रही है। पोता कहता है चलो बदला लेते हैं, ढूँढते हैं उस आदमी को। इत्तफाक से वो आदमी मिल भी जाता है। वो आदमी बूढ़ा हो चुका है। उसकी पत्नी भी बूढ़ी है। दादा पोता आवाज देकर उसे बुलाते हैं। वो आदमी बाहर आता है, उसकी पत्नी भी साथ में है। अचानक दादा उस बूढ़ी का गाल चूमकर भागता है। अब दादा खुश है कि उसने बरसों पहले अपनी पत्नी के साथ हुए एक अपराध का बदला ले लिया। मगर ये बदला किस तरह का है? आपकी पत्नी के साथ किसी ने गलत किया तो आप उस आदमी को डाँटने या थप्पड़ मारने की बजाय उसकी पत्नी के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। फिर खुश भी हो रहे हैं? हैरत है कि पोता भी इसी सोच का है। हालाँकि पोता नई पीढ़ी का है। दादा पुरानी पीढ़ी का बूढ़ा है और पोता नौजवान होते भी सोच से बूढ़ा ही है।

ये विज्ञापन हमारे आंतरिक मन को उजागर करता है। हम पढ़े-लिखे लोग भी सोचते हैं कि बलात्कार का बदला बलात्कार ही होना चाहिए। आँख का बदला आँख एक बार फिर न्याय के नजदीक हो सकता है, मगर बलात्कार में न तो उस स्त्री का कोई दोष है और न इस स्त्री का। गाल चूमकर भागना और बलात्कार इसलिए अलग नहीं है कि दोनों जगह पीड़ित तो नारी ही है। इसी तरह के बहुत विज्ञापन हैं, जो हमारे सभ्य और सुसंस्कृत होने की कलई एकदम से खोल देते हैं। बदन पर छिड़कने वाली खुशबू के ही विज्ञापन अश्लील नहीं हैं और भी बहुत कुछ है, जो अश्लील है और जिसे नहीं होना चाहिए।

फिल्म चंदू चैंपियन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 9 गोलियां लगने के बावजूद अपना सपना पूरा करने निकले कार्तिक आर्यन

अनिल कपूर से शादी करने से पहले सुनीता ने रखी थी ये शर्त, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

केमिस्ट से लेकर चौकीदार तक का किया काम, कड़े संघर्ष के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बनाई बॉलीवुड में पहचान

Cannes 2024 : श्याम बेनेगल की फिल्म मंथन का कान क्लासिक खंड में हुआ विशेष प्रदर्शन

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें