बॉलीवुड के कलाकार भी दु:खी

Webdunia
मुंबई में हुए आतंकवादियों ने बॉलीवुड के लोगों को भी हिलाकर रख दिया है। सभी ने इसकी कड़ी आलोचना की है। आइए जाने क्या कहते हैं ये कलाकार :

सेलिना जेटली : मैं उस रात ओबेरॉय होटल में ही डिनर लेने जाने वाली थी, लेकिन अचानक मेरा विचार बदल गया और मैं अपने पिता के दोस्तों के साथ वर्ली स्थित होटल चली गई। कुछ देर बाद मुझे फोन आने लगे कि कुछ होटलों पर आतंवादियों ने हमला किया। इसके बाद हमने होटल में ही पूरी रात गुजारी। मेरे घर वाले चिंतित हो गए थे। पूरा शहर दहशत के साए में हैं। आतंकवादियों से मैं इतना ही कहना चाहूँगी कि हम उनकी इन हरकतों से डरने वाले नहीं हैं।

मुग्धा गोडसे : मैं इस घटनाक्रम से स्तब्ध हूँ और मैं इस बात की उम्मीद कर रही हूँ कि हालात अब बेहतर होंगे। अब जरूरत है कि हम इनका मुकाबला करें। सभी को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। हम भारतीय झुकना नहीं जानते।

मिनिषा लांबा : मुंबई पर हमला पूरे देश पर हमला है। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि सुरक्षा में कहाँ चूक हुई है। पुलिस के लिए भी पूरी मुंबई की रक्षा करना मुश्किल है। वे हमारे भाई-बहनों को बचाने की पूरी कोशिश करते हैं। मुंबई का मैं इसे सबसे खराब दिन मानती हूँ।

ईशा कोप्पिकर : जो कुछ हुआ बड़ा दु:खद हुआ। मैं उम्मीद करती हूँ कि स्थिति जल्दी ही‍ नियंत्रण में होगी।

अर्जुन रामपाल : मुंबई में ऐसी घटना का होना बेहद दु:खद है। हर मुंबईकर को सरकार से देश और शहर की सुरक्षा के बारे में पूछने का पूरा हक है। आतंकवादी कैसे आसानी से आए और नुकसान पहुँचा गए। इसका उत्तर राजनेताओं को देना होगा। कहाँ और कैसे चूक हुई है?

अनिल कपूर : मैं इस समय कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हूँ। पुलिस, आर्मी और सरकार को इस बात का जवाब देना होगा कि इस तरह की घटना क्यों हुई?

गुलशन ग्रोवर : इस घटना ने मुझे हिलाकर रख दिया। मुझे विश्वास है कि इस घटना के बाद मुंबई में बदलाव देखने को मिलेगा।

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें