shiv chalisa

अक्षय कुमार पर चलेगा तमन्ना भाटिया का जादू

Webdunia
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'इट्‍स एंटरटेनमेंट' में हिम्मतवाला गर्ल तमन्ना भाटिया के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे। टिप्स कंपनी निर्मित और साजिद फरहाद निर्देशित फिल्म इट्‍स एंटरटेनमेंट में तमन्ना अपनी अदाओं का जादू अक्षय पर चलाती नजर आएंगी।

PR

साजिद फरहाद की बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म होगी। साजिद-फरहाद की जोड़ी ने इसके पूर्व 'गोलमाल', 'हाउसफुल' और 'चश्मेबद्दूर' के डॉयलाग लिखे हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि 'इट्‍स इंटरटेनमेंट' हास्य और मनोरंजन से भरपूर है, वहीं तमन्ना ने कहा कि मैं अक्षय के साथ काम कर बेहद रोमांचित हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे दूसरी बार इतना बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण भारतीय फिलमों की जानी-मानी अभिनेत्री तमन्ना की अभी हाल ही में अजय देवगन के साथ 'हिम्मतवाला' प्रदर्शित हुई थी।

इट्‍स एंटरटेमेंट की कहानी एक ऐसे युवक की है जो भारत से किसी काम के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका चला जाता है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, सोनू सूद, प्रकाश राज और कृष्णा अभिषेक की मुख्य भूमिका हैं। रोचक बात है कि इस फिल्म में अक्षय अपने करियर में पहली बार डॉग के साथ काम करने जा रहे हैं। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत, 11 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर

जतिन सरना–मधुरिमा रॉय की 'ना जाने कौन आ गया' का टीजर आउट, दिखेगी प्यार और बदले की आग से भरी अनकही प्रेम कहानी

सुकेश चंद्रशेखर की जैकलीन फर्नांडिस को चिट्ठी लिखने का सिलसिला जारी, पर कहां है उनके दावों का सबूत?

'भूत बंगला' के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी की वापसी, फिर मचाएंगे धमाल

जब मिले उत्तर प्रदेश की मिट्टी से निकले दो सितारे मनोज तिवारी और सिद्धांत चतुर्वेदी, दिखा 'बनारसी स्वैग'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट