ई.एम.आई. : जेब पर भारी

Webdunia
PR
निर्माता : सुनील शेट्टी, शब्बीर ई. बॉक्सरवाला, शोभा कपूर, एकता कपूर
निर्देशक : सौरभ काबरा
संगीत : चिरंतन भट्ट
कलाकार : संजय दत्त, उर्मिला मातोंडकर, अर्जुन रामपाल, मलाइका अरोरा खान, आशीष चौधरी, नेहा ओबेरॉय, कुलभूषण खरबंदा, मनोज जोशी, दयाशंकर पांडे

लोन लेकर चीजें खरीदने की प्रवृत्ति इन दिनों जोरो पर है। चीजें खरीदो और ‘ईज़ी मंथली इंस्टॉलमेंट’ में पेमेंट करो। इसी को आधार बनाकर निर्देशक सौरभ काबरा ने ‘ई.एम.आई.’ का निर्माण किया है।

फिल्म में चार कहानियाँ समानांतर चलती हैं, साथ ही एक ‘भाई’ भी है। ये भाई न केवल उन लोगों से पैसा वसूलता है, जो देने में आनाकानी करते है बल्कि उनकी निजी समस्याओं को भी सुलझाता है।

एक अच्छी शुरुआत के बाद ‘ई.एम.आई.’ एक मसाला फिल्म में परिवर्तित जाती है। भाई एक अच्छे आदमी में बदल जाता है। पैसा वसूली करते-करते वह प्यार भी करने लगता है और इसे दिखाने के लिए बहुत सारा फुटेज बर्बाद किया गया है। कहानी जिस उद्देश्य को लेकर शुरु की गई थी, उससे वो भटक गई।

PR
निर्देशक सौरभ काबरा ने विषय अच्छा चुना है, लेकिन इसके साथ वे न्याय नहीं कर पाए। कहानी का विस्तार भी ठीक से नहीं किया गया। संगीत भी बेदम है और कुछ गीत हटाए जा सकते हैं।

संजय दत्त ‘भाई’ के रूप में हमेशा अच्छे लगते हैं और इस फिल्म में भी ‘भाई’ के रूप में उनका फॉर्म बरकरार है। अर्जुन रामपाल और कुलभूषण खरबंदा का अभिनय भी अच्छा है। उर्मिला को ज्यादा अवसर नहीं मिला।

कुल मिलाकर ‘ई.एम.आई.’ निराश करती है।
Show comments

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

cannes 2024 के रेड कार्पेट पर उतरे सिंगर किंग, बोले- एक महत्वपूर्ण मोड़ की तरह लगा...

क्या सारा अली खान ने कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर किया जा रहा एक्ट्रेस के जल्द शादी करने का दावा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें