असफलता के बाद ही मिलती है सफलता

Webdunia
बुधवार, 16 मई 2012 (16:13 IST)
बच्चों को चलते हुए, चलना सीखते हुए हम सभी ने देखा है। शायद ही दुनिया में कोई ऐसा बच्चा हो जो चलना सीखने के पहले कई बार गिरा न हो। चलना सीखने में गिरने की अनिवार्यता शामिल है। यही अनिवार्यता का सूत्र सफलता के साथ भी लागू होता है। दुनिया में सफल वही होता है जो असफलता में गिरकर उठने का माद्दा दिखाता है।

FILE
जो गुजरे हुए कल के गीत नहीं गाता और आने वाले कल के हवाई किले नहीं बांधता। बस आज और इसी पल को बेहतरीन बनाने के प्रयास में लगा रहता है। सफलता उसके कदम चूमती है। वह कामयाबी के शीर्ष पर काबिज रहता है। इसलिए वर्तमान को प्रेजेंट यानी उपहार कहते हैं। इस उपहार को हासिल कीजिए और सफलता के सफर में बढ़ निकलिए। कैसे? आइए इस सफर के शुरुआत हम करवाते हैं।

हर ऐतिहासिक कामयाबी की शुरुआत असफलता से होती है। इसलिए घबराएं नहीं। मानसिक दबावों से बाहर निकलें और नजरिया बनाएं कि आपको हर हाल में सफल होना है। सफलता से कम आपको कुछ भी मंजूर नहीं है। फिर देखिए आपको सफलता कैसे नहीं मिलती।

प्रयोगों से घबराएं नहीं, चाहे जितने प्रयोग असफल हो जाएं। याद रखिए, अगले किसी भी प्रयोग में सफलता मौजूद होगी। जब घबराहट होने लगे तो थॉमस अल्वा एडीसन को याद कर लें जिसे सैकड़ों असफल आविष्कारों के बाद बिजली का बल्ब बनाने में सफलता मिली थी।

जटिलता से न घबराएं। जटिलता महज तब तक होती है जब तक कि हम किसी बात को समझ नहीं पाते। एक बार चीज समझ आते ही जटिलता छू-मंतर हो जाती है।

अपने पर तथा अपने शुभचिंतकों पर भरोसे करें।

अपनी जानकारी और तर्कशक्ति बढ़ाएं लेकिन दिल की सच्ची बात भी सुनें।

जब तक दक्ष न हों, कोई भी शार्टकट न चुनें।

अपने मूल्य विकसित करें क्योंकि सफलता मूल्यों पर अडिग रहने से मिलती है।

किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित अपने सकारात्मक और नकारात्मक विचारों को कागज पर लिखकर अपना मूल्यांकन खुद भी करें।

कोई भी काम अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए करें।

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 96 फीसदी से ज्‍यादा छात्र रहे सफल

आराध्‍य चतुर्वेदी ने 12वीं CBSE परीक्षा में हासिल किए 94.8% अंक

प्राइमरी टीचिंग में करियर बनाएं

दिल्ली केंद्रों पर 15 मई को होने वाली CUET-UG परीक्षा स्थगित

CBSE Supplementary Exam : सीबीएसई 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा 15 जुलाई से