कन्या पूजन में क्या दें उपहार

कन्याओं को भाएँगे अनूठे गिफ्ट्स

Webdunia
- पूजा पाण्ड े
ND

नवरात्र में कंजिका पूजा यानी कन्या पूजन का बड़ा महत्व है। कन्या पूजन में दान में देने हेतु कई वस्तुएँ प्रचलित हैं मगर पूजन में वही वस्तुएँ देने चाहिए जिसे पाकर कन्या प्रसन्न हो। आइए, हम कुछ विकल्पों पर नजर डालें :

* सिर्फ 10 रुपए में एक हेयर बैंड आ जाएगा और कन्याएँ भी खुश हो जाएँगी।

* एक पेंसिल बॉक्स खरीदिए, उसमें पेंसिल, रबर, कटर, एक रूमाल और एक चॉकलेट डाल दीजिए। इसे खूबसूरती से पैक कर दीजिए। साथ में छोटी प्यारी सी चुनरी भी दीजिए।

*आप कन्याओं को प्यारी सी डॉल भी दे सकती हैं।

* आप कन्याओं को कार्टून बने टिफिन बॉक्स में टॉफी भर कर भी दे सकती हैं।

* बार्बी डॉल वाले स्टीकर भी बच्चियों को भाते हैं।

ND
* 10 वर्ष से ज्यादा उम्र की कन्याओं को डायरी दीजिए। आजकल तो लॉक वाली डायरी भी आ रही है।

* बाजार में सुंदर और सस्ते फोटो फ्रेम मिल रहे हैं। ये बढ़िया ऑप्शन है।

*आप बच्चियों को छोटे-छोटे ईयररिंग भी दे सकती हैं।

* बच्चों को गेम देने की पुरानी परंपरा है। इसे पसंद भी किया जाता है।

* ध्यान दें कि गिफ्ट इनमें से कोई भी हो, पैकिंग सुंदर कीजिए। कन्याओं को बड़े प्यार से माथे पर लाल चुनरी बाँधिए। गिफ्ट के साथ चॉकलेट जरूर दीजिए। पैसे कुछ ज्यादा भी लग जाएँ तो झिझकने की जरूरत नहीं है। माता बार-बार तो आती नहीं हैं।

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

20 मई 2024 : आपका जन्मदिन

20 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे शुभ समाचार और होगा धनलाभ, जानें 19 मई का राशिफल