चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि : साधना-आराधना का पर्व

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
साधकों के लिए श्रेष्ठ अवसर है चैत्र की नवरात्रि
ND

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त
भारतीय समयानुसार प्रात: 9.15 से 10.44 तक शुभ चौघड़‍िया में, 3.15 से 6.35 तक लाभ व अमृत चौघड़‍िया में घटस्थापना कर सकते हैं। वैसे शुभ चौघड़‍िया में ही घटस्थापना करना चाहिए।

यह नवरात्रि पर्व शक्ति की शक्तियों को जगाने का आह्वान है, ताकि हम पर देवी की कृपा हो, और हम शक्ति-स्वरूपा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद अर्जित कर सकें। हम सभी संकट, रोग, दुश्मन व प्राकृतिक-अप्राकृतिक आपदाओं से बच सकें। हमारे शारीरिक तेज में वृद्धि हो, मन निर्मल हो। हमें सपरिवार दैवीय शक्तियों का लाभ मिल सकें।

चैत्र नवरात्रि पर्व पर माँ भगवती का आह्वान कर दुष्टात्माओं का नाश करने हेतु उन्हें जगाया जाता है। प्रत्येक नर-नारी जो हिन्दू धर्म की आस्था से जुडे हैं वे किसी-न-किसी रूप में देवी की उपासना करते ही है। फिर चाहे व्रत, उपवास,मंत्र,जप, अनुष्ठान या दान कर्म ही क्यों ना हो, अपनी-अपनी श्रद्धा, सामर्थ्य व भक्तिनुसार उपासक यह कर्म करते हैं।

ND
माँ के दरबार में दोनों ही नवरात्रि चैत्र व शारदीय नवरात्रि में धूमधाम रहती है। आश्विन माह की नवरात्रि में जगह-जगह गरबों की, जगह-जगह देवी प्रतिमा स्थापित करने की प्रथा है। चैत्र नवरात्रि में घरों में देवी प्रतिमा व घटस्थापना की जाती है। हिंदू मतानुसार इसी दिन से नव वर्ष का आरंभ माना गया है।

हिंदू व महाराष्ट्रीयन समाज इस दिन को गुडी पड़वा के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाते है। घर-घर में उत्साह का माहौल रहता है। कुछ साधकगण शक्ति पीठों में जाकर अपनी-अपनी सिद्धियों को बल देते हैं।शक्तियों को सिद्ध करते हैं।यह अनुष्ठान-हवन आदि का पर्व होता है।

कुछ भक्त वाक् शक्ति बढा़ने के लिए माँ शारदा की आराधना करते हैं तो कोई शत्रुओं से राहत पाने हेतु माँ बगलामुखी का जप-हवन आदि करते है। कोई कालका का उपासक है तो कोई नवदुर्गा का साधक है।

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

19 मई 2024 : आपका जन्मदिन

19 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

Narasimha jayanti 2024: भगवान नरसिंह जयन्ती पर जानें पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Vaishakha Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, धन की होगी वर्षा