अंतरिक्ष अभियान के लिए स्वर्णिम दिन-माधवन नायर

Webdunia
शनिवार, 8 नवंबर 2008 (23:55 IST)
चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान प्रथम के प्रवेश के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने शनिवार को कहा कि आज की उपलब्धि को भारतीय अंतरिक्ष इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

इस सफलता से खुश नायर ने बताया कि भारत के इतिहास में पहली बार भारत निर्मित एक उपग्रह चंद्रमा का चक्कर लगा रहा है। इसे भारतीय अंतरिक्ष के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

इसरो द्वारा चंद्रमा की कक्षा में इसे ठीक तरह से स्थापित करने पर खुशी जताते हुए नायर ने यह भी कहा कि कोई भी अंतरिक्ष एजेंसी अपने पहले प्रयास में स्पष्ट और सही कक्षा पाने में सफल नहीं हो सका है।

इस उपलब्धि का श्रेय इसरो को जाता है, जिसने कई निकायों के सहयोग से इस लंबे सफर को पूरा किया। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में अब हम नेतृत्व करने के स्थान पर आ गए हैं। नायर के मुताबिक मून इंपैक्ट प्रोब को 15 नवंबर के आसपास चंद्रमा के सतह पर छोड़ा जाएगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi : लोकसभा में राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता, विपक्षी नेताओं की बैठक में फैसला

MP: मोहन सरकार का अहम फैसला, अब मंत्री स्वयं अदा करेंगे अपना आयकर सरकार नहीं

इंदौर-भोपाल, नागपुर, जयपुर से लेकर देशभर के शहरों में क्‍यों शटडाउन हो रहे FIIT JEE सेंटर्स, क्‍या है स्‍कैम?

काम आया पाई-पाई बचाया पैसा, 46 साल के भारतीय इलेक्ट्रिशियन ने निवेश में जीते 2 करोड़ रुपए, जानिए कैसे

राहुल ने संविधान हाथ में लेकर शपथ ली, ओवैसी बोले जय फिलीस्तीन

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक में अब नहीं बिकेगा रंग-बिरंगा चिकन कबाब

Vivo T3 Lite 5G में ऐसा क्या है खास, क्यों हो रही है इतनी चर्चा, कब होगा लॉन्च

बरेली में बिरयानी पर बवाल, लेग पीस के चक्‍कर में टूटी शादी और फिर...

डोडा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

कांग्रेस ने बताया, स्पीकर चुनाव में क्यों नहीं दिया मत विभाजन पर जोर?

More