आठ नवंबर को चाँद पर लहराएगा तिरंगा

हमारा अभियान कामयाब होगा : जी. माधवन नायर

Webdunia
गुरुवार, 23 अक्टूबर 2008 (17:53 IST)
सहार क्षेत्र से भारत का पहला मानवरहित चन्द्रयान-प्रथम लगभग 18 दिन बाद 8 नवम्बर को चन्द्रमा पर उतर जाएगा और वहाँ भारतीय ध्वज फहरा देगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने बताया चन्द्रमा की ओर यात्रा का हमारा कदम सफल रहा है और शेष यात्रा आगामी 18 दिनों में पूरी हो जाएगी। इसरो के वैज्ञानिक इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम हैं।

चन्द्रमा पर पहुँचने के संबंध में किसी अप्रिय घटना के बारे पूछे जाने पर माधवन ने कहा चन्द्रमा की यात्रा अभी शुरू हुई है और हमें उम्मीद है कि यह आसान होगी। हमारे सामने कुछ अनजानी स्थितियाँ आने से पूर्व हमें विश्वास है कि हम वहाँ पहुँच जाएँगे।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए समुद्र में छलाँग लगाने जैसा है और इसमें कुछ अड़चनें भी आ सकती हैं, लेकिन हम इसमें कामयाब हो जाएँगे।

नायर ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिक जमीन पर स्थापित इसरो के नेटवर्क जैसे अंतरिक्ष यान नियंत्रण केन्द्र और भारतीय अंतरिक्ष द्वारा केन्द्र की सहायता से उपलब्धि हासिल कर लेंगे।
Show comments

जरूर पढ़ें

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

सभी देखें

नवीनतम

हैदराबाद में 28 नवंबर तक धारा 144 लागू, 1 महीने तक जुलूस-धरना प्रदर्शन पर रोक

द्रमुक नेता ने कहा- विजय की पार्टी द्रमुक सिद्धांतों की नकल है

सत्संग ब्‍यास में हुई गंदी बात, दादा के उम्र वाले सेवादार ने छात्राओं को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर खुला राज

केदारनाथ से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन, CM धामी ने कहा- डबल इंजन सरकार का सबको लाभ

90,000 भारतीयों को वीजा देगा जर्मनी, वडोदरा में युवाओं से क्या बोले PM मोदी