कांग्रेस से ऊब गई है जनता-नरेंद्र मोदी

Webdunia
शनिवार, 8 नवंबर 2008 (23:09 IST)
जिन राज्यों में गैरकांग्रेसी सरकारें आईं, वहाँ जनता ने दोबारा कांग्रेस को नहीं चुना। जिन राज्यों में वर्षों तक कांग्रेस सत्ता में रही, वहाँ मतदाता ऊब गए।

यह बात गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कही। राजनांदगाँव विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी और राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और पूर्वी क्षेत्र के अनेक राज्यों में गैर कांग्रेसी सरकारें हैं।

मोदी ने कहा गुजरात में विकास और सभी के कल्याण के कार्यों के कारण वहाँ तीन बार जनता ने भाजपा को मौका दिया है। गुजरात की विकास मॉडल के रूप में चर्चा हो रही है।

मोदी ने केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को महँगाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ऐसी महँगाई पहले कभी नहीं देखी गई। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में अनाज का प्रचुर भंडार था, लेकिन उनके जाने के एक वर्ष में ही सब खाली हो गया।

उन्होंने कहा कितनी विडंबना है कि विदेश से महँगे दाम पर गेहूँ मँगाया जाता है, जबकि देश के किसानों को कम दाम दिए जाते हैं। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में अकूत खनिज संपदा है। इसका दोहन कर राज्य को संपन्न बनाया जा सकता है। उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह पर विश्वास है कि वे दोबारा सत्ता में आने पर राज्य का और विकास करेंगे।

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

मोदी के दौर में महिलाओं के लिए कितना बदला भारत?

दिल्ली के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में आग, 6 बच्चों की मौत

live : आज रात समुद्र तट से टकराएगा cyclone remal, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather update : देश में प्रचंड गर्मी, सीजन पहली बार 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Rajkot Game Zone Fire : राजकोट के गेमिंग जोन में आग लगने से 4 बच्चों समेत 27 की मौत, मालिक समेत 3 गिरफ्तार, SIT करेगी जांच