पश्चिमी छत्तीसगढ़ के विधायक सबसे अमीर

Webdunia
छत्तीसगढ़ के पश्चिमी क्षेत्र के विधायक पूरे प्रदेश में सबसे अमीर हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 593.75 लाख रुपए है। इसके बाद नंबर रायपुर क्षेत्र के विधायकों का है। इनकी संपत्ति 568.96 लाख रुपए है। इस मामले में बस्तर के विधायक काफी पीछे हैं। उनकी कुल संपत्ति केवल 162.82 लाख रुपए है।

संपत्ति के मामले में काँग्रेसी, भाजपा विधायकों से कई गुना आगे हैं। भाजपा के 51 विधायकों के पास 17.14 लाख रुपए प्रति विधायक की औसत से 720.10 लाख रुपए है। वहीं, कांग्रेस के केवल 27 विधायकों की संपत्ति 1423.53 लाख रुपए की है।

यह खुलासा राष्ट्रीय जन वकालत अध्ययन केंद्र (एनसीएएस) ने किया है। रिपोर्ट के अनुसार 90 में से 84 विधायक लखपति और छह करोड़पति हैं। इनकी औसत संपत्ति 30 लाख रुपए प्रति विधायक है। पैसे के मामले में आदिवासी विधायक भी किसी से पीछे नहीं हैं। उनकी औसत संपत्ति 16.31 लाख रुपए प्रति विधायक है।

अपराध में भी आगे : प्रदेश के नौ विधायकों पर दंगा कराने (धारा 147) के 18 मामले दर्ज हैं। घातक हथियार का उपयोग करते हुए दंगा करने (धारा 148) की कोशिश में दो विधायकों पर आठ मुकदमे चल रहे हैं। छह विधायकों पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता का प्रदर्शन करने (धारा 294) के 10 मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा मामले उत्तरी छत्तीसगढ़ के विधायकों पर दर्ज हैं। वहीं, पश्चिम के तीन और बिलासपुर व रायपुर के दो-दो विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। नक्सल प्रभावित बस्तर के किसी भी विधायक पर आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

आठ डॉक्टर : सदन के 90 विधायकों में से आठ डॉक्टर हैं, जबकि 71 प्रतिशत ने अपना प्रथम व्यवसाय कृषि को बताया है। आठ प्रतिशत व्यापारी हैं, तो एक-एक बुनकर और वकील भी हैं। वहीं 76 प्रतिशत विधायक उच्च शिक्षा प्राप्त हैं तथा दो मानद उपाधिधारी हैं। 10.5 प्रतिशत ने हाई स्कूल तक ही शिक्षा हासिल की है।

सदन में युवाओं की कमी : सदन में 30 वर्ष से कम आयु का महज एक विधायक है। सबसे ज्यादा विधायक 51-60 वर्ष की आयु वाले हैं, इनकी संख्या 28 है। 61से 75 के बीच के 11 व 75 से अधिक के दो विधायक हैं। वहीं 31 से 45 आयु वर्ग के 19 व 46 से 50 के 22 विधायक हैं। भाजपा के विधायकों की औसत आयु 49.5 तथा कांग्रेस के विधायकों की 55.7 वर्ष है। (नईदुनिया)

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस