स्पेशल क्रिसमस केक

- शेफ आशीष जोशी

Webdunia
क्रिसमस का मौका हो और क्रिसमस केक की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है।
ND

हम आपको खास क्रिसमस केक बनाने की विधि बता रहे हैं, एक बार इसे जरूर ट्राई करें।

सामग्री : मक्खन 750 ग्राम, ब्राउन शुगर 750 ग्राम, मैदा 750 ग्राम, साबुत बादाम 125 ग्राम, अंडे 600 ग्राम (12), काला अँगूर एक किलोग्राम, किशमिश एक किलो 250 ग्राम, लाल चेरी (छोटी) 100 ग्राम, बारीक कटा बादाम 100 ग्राम, मिलेजुले मसाले छह ग्राम, बेकिंग पावडर पाँच ग्राम, नींबू का गूदा पाँच ग्राम (दो), संतरे का गूदा दस ग्राम (दो) रम या ब्रैंडी या व्हाइट वाइन 350 मिली लीटर।
ND


विधि : काले अँगूर, किशमिश, चेरी, बादाम, मसाले, नींबू व संतरे का गूदा और वाइन को अच्छे से मिला लें। केक क्रीम बनाने के लिए मक्खन और ब्राउन शुगर में अंडे को फेट लें। इसमें मैदा मिला लें। फलों के मिश्रण में इस अंडे व मैदे के घोल को मिला लें। इस मिश्रण को बेक करने के लिए पहले इसे रिंग में ग्रीसप्रूफ पेपर की सहायता से डालें। रिंग को ट्रे में रखने से पहले उसमें कार्डबोर्ड जरूर लगा लें जिससे यह धीरे-धीरे बेक हो।

अब इस पर एल्युम्यूनियम फॉयल लगाकर 140 डिग्री सेंटीग्रेड से 155 डिग्री सेंटीग्रेड पर बेक करें। बेक करने के बाद केक पर सूखे मेवे खूब अच्छे से सजाएँ। रिबन या क्रिसमस के अनुरूप मनमाफिक सजावट करके क्रिसमस केक पेश करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

सभी देखें

नवीनतम

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

रामानुजाचार्य जयंती 2024: जानें जन्म कथा और उनके उपदेश

शरीर को सेहतमंद बनाने के लिए रूटीन में शामिल करें ये 5 एनिमल पोज़

Mothers Day 2024 Quotes: मां के बारे में इन 10 महान पुरुषों की महान बातें