गर सुधरी बसपा की सेहत, बिगड़ेगी भाजपा की तबियत

Webdunia
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों की सुधरती सेहत से भारतीय जनता पार्टी की तबियत बिगड़ रही है। बसपा के कारण अभी तक कुछ सीटों पर कांग्रेसी उम्मीदवारों की हालत पतली हो रही थी, पर अब भाजपा पर भी असर पड़ रहा है। बसपा कई सीटों पर भाजपा को पछाड़ कर कांग्रेस से सीधी टक्कर में आ गई है।

ज्यादातर सीटों पर बसपा वैसे कांग्रेस को ही नुकसान पहुँचा रही है। इन सीटों पर भाजपा दम नहीं दिखा पा रही है। इस वजह से बसपा कांग्रेस के वोट काटकर फेरबदल कर सकती है। छतरपुर, बदरपुर, कोंडली, नांगलोई, नरेला, बुराड़ी, देवली और मुंडका में बसपा की वजह से भाजपा उम्मीदवारों को झटका लग सकता है। बदरपुर में भाजपा उम्मीदवार मुकाबले में ही नहीं है। बदरपुर में कांग्रेस से बसपा में गए नेताजी रामसिंह का सीधा मुकाबला राकांपा से कांग्रेस में आए रामवीर सिंह बिधूड़ी से है। मुकाबले में रामसिंह की स्थिति बेहतर बताई जा रही है।

छतरपुर में बसपा ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। नांगलोई में बसपा के नरेश गोयल ने बनिया बिरादरी का समर्थन जुटाते हुए भाजपा के राजसिंह को मुकाबले से बाहर कर दिया है। बुराड़ी में बसपा के आनंदमोहन जोशी ने भाजपा के श्रीकृष्ण त्यागी का समीकरण बिगाड़ दिया है। नरेला में बसपा के शरदकुमार चौहान ने भाजपा के अजित सिंह को जमने ही नहीं दिया। मुंडका में बसपा के जाट उम्मीदवार जसवीर कराला ने भाजपा के जाट उम्मीदवार मनोज शौकीन वोट काटकर कांग्रेस के पी सी कौशिक की हालत सुधार दी है। मुंडका में चुनाव ब्राह्मण बनाम जाट बन गया है। यमुनापार की कोंडली सीट पर बसपा के चंद्रपाल सिंह ने भाजपा के दुष्यंत गौतम को पलड़ा हल्का कर दिया है।

इसी तरह त्रिलोकपुरी में बसपा भाजपा से आगे निकल सकती है। त्रिननगर में बसपा के पूरणमल गोयल भाजपा के नंदकिशोर गर्ग के बनिया वोटरों में सेंध लगाने का दावा कर रहे हैं। उनका दावा स्लम बस्तियों में रहने वाले वोटरों का पटाकर कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ने का भी है। देवली में बसपा के श्रीलाल प्रधान भाजपा के भीमसिंह से आगे हैं और कांग्रेस अरविन्दर सिंह को बाहरी बताकर वोट मांग रहे हैं। कस्तूरबा नगर सीट पर बसपा के सतीश बसौया ने भाजपा के मौजूदा विधायक सुशील चौधरी के अलावा कांग्रेसी उम्मीदवार नीरज बसौया का हिसाब-किताब बिगाड़ रखा है।

भाजपा विधायक की नाराजगी को सतीश ने मुद्दा बना रखा है। कांग्रेस के नीरज बसौया यहाँ से पार्षद रह चुके हैं। उनके खिलाफ भी पहले से माहौल बना हुआ है। भाजपा की बिगड़ती तबियत से कांग्रेस को भी खुश होने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस को तिमारपुर, बादली, त्रिनगर, वजीरपुर, मटियामहल, राजौरी गार्डन, नजफगढ़,मटियाला, नई दिल्ली, बदरपुर सीलमपुर, कृष्णा नगर, घौंडा, रोहतास नगर, गोकुल पुर, कोंडली, त्रिलोकपुरी, मुस्तफाबाद, तुगलकाबाद आदि सीटों पर बसपा की वजह से नुकसान हो सकता है। इन सीटों पर बसपा वोट काट कर जीत का अंतर कम भी कर सकती है और कांग्रेस की हार का कारण भी बन सकती है। (नईदुनिया)

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

पोहे के अपमान पर भड़क गए लोग, इंदौरी पोहा को लेकर लड़की ने सोशल मीडिया में कही थी ये बात

मध्यप्रदेश की सियासत के 5 दिग्गज जिनके सियासी भविष्य़ का फैसला करेंगे लोकसभा चुनाव के परिणाम

चक्रवाती तूफ़ान रीमल से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में लाखों लोग प्रभावित

दुमका में PM मोदी बोले, नकदी के पहाड़ों के लिए जाना जाता है झारखंड

नर्सिंग घोटाले पर CM के सख्त तेवर, 31 जिलों के 66 कॉलेज होंगे बंद,देखें पूरी सूची