बीआरटी रद्द करने का वादा

Webdunia
नई दिल्ली। दस साल बाद भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की सत्ता में लौटी तो पहली फाइल अफजल को फांसी देने की पास होगी। भाजपा ने सरकार में आने के बाद बिजली कंपनियों पर शिकंजा कसने और बीआरटी कॉरीडोर रद्द करने की बात भी की है। गरीबों और कमजोर वर्गों के लोगों को राशन खरीदने के लिए कूपन देना भी भाजपा की प्राथमिकताओं में है।

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार विजय कुमार मल्होत्रा, 8 दिसंबर को चुनावी नतीजे आने के बाद ही सरकार की प्राथमिकताओं का खुलासा करेंगे। इससे पहले उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान सरकार बनने के बाद पहले सौ दिन की प्राथमिकताओं का खुलासा किया था। उन्होंने बिजली कंपनियों के तेज भागते मीटरों को बदलने की घोषणा भी की थी। मल्होत्रा मुख्यमंत्री बने तो बिजली कंपनियों पर लगाम लगाई जाएगी यह बात भाजपा के अन्य नेता भी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि बिजली वितरण व्यवस्था में अन्य कंपनियों को भी उतारा जा सकता है। भाजपा ने अवैध निर्माण को वैध घोषित करने का भी मन बनाया है।

सभी अवैध निर्माण करने वालों को एक बार आम माफी देना भाजपा की प्राथमिकता में है। पार्टी इस मसले पर पहले से ही आम माफी देने की मांग करती रही है। 22 महीने बाद होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी पर भी भाजपा ने पूरा ध्यान देने का ऐलान किया है। देरी से चल रही परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने का दावा किया जा रहा है। पार्टी ने परियोजनाओं के साथ ही खिलाड़ियों और एथलीटों को प्रोत्साहन देने की बात भी कही है। भाजपा का जोर 12वीं कक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का अपने घोषणा पत्र में उल्लेख किया है। (नईदुनिया)

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Rajkot Gaming Zone Fire : 3 आरोपियों को 14 दिन की हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Weather Updates : देश में 17 स्थानों पर पारा 48 के पार, 3 दिन बाद इन इलाकों में मिल सकती है राहत

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

अखिलेश यादव के करीबी मेरठ के एसपी MLA रफीक अंसारी गिरफ्तार

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर