अल्लाह की इबादत में रोजेदार मशगूल

माहे-रमजान का अशरा

Webdunia
- गुलरेज गौरी
ND

रमजान माह के मुबारक महीने के पहले अशरे (दस दिन) में तमाम मुस्लिम हजरात रोजा रख अल्लाह की इबादत में मशगूल हैं। इस महीने में हर नेक काम पर सवाब बढ़ा दिया जाता है, इसलिए सभी ज्यादा से ज्यादा इबादत कर अल्लाह को राजी करने की कोशिश में लगे हैं।

कुरान की तिलावत, नमाजों की पाबंदी, जकात, सदका, अल्लाह का जिक्र व रोजा खुलवाने जैसे नेक काम और इबादत का दौर जारी है।

ND
रमजान माह में हर इबादत पूरे इख्लास के साथ होनी चाहिए। इबादत में कोई दिखावा नहीं होना चाहिए। यह भी जरूरी है कि इस मुबारक महीने के एक-एक मुबारक लम्हे का सही-सही इस्तेमाल किया जाए।

इसी महीने में कुरान नाजिल किया गया, इसलिए इसकी एहमियत और बढ़ जाती है। तरावीह की नमाज में भी इमाम द्वारा कुरान की तिलावत की जाती है। रमजान में पूरा कुरान मुकम्मल किया जाता है।

पहला अशरा (दस रोज) मुकम्मल होने के बाद दूसरा अशरा जिसे मगफिरत का अशरा कहा जाता है, शुरू होगा।
Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर CM पुष्कर सिंह धामी ने संभाला मोर्चा, सुधरने लगे हालात

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त