जानिए रमज़ान की अहमियत

Webdunia
Ramadan Festival

अल्‍लाह पाक ने सारी आसमानी किताबें रमज़ान के महीने में ही उतारी। कुरान पाक लौहे महफ़ूज से दुनिया वाले आसमान पर पूरा का पूरा इसी महीने में उतारा गया और वहां से 23 साल में हालात के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा नाजिल किया गया। हजरत इब्राहिम अलैहिस्‍सलाम के सहीफे इसी महीने की 3 तारीख को उतारे गए।

हजरत दाऊद अलैहिस्‍सालम को ज़ुबूर (कुरान जैसी किताब) 18 या 21 रमजान को मिली और हजरत मूसा अलैहिस्‍सलाम को तौरेत 6 रमजान को अता हुई और हजरत ईसा अलैहिस्‍सलाम को इन्‍जील 12 या 13 रमज़ान के मिली। तो सोचने वाली बात है कि अल्‍लाह को रमज़ान का महीना कितना पसंद होगा कि बड़े-बड़े काम इसी महीने के किए। इसलिए हम भी इसकी एहमियत को समझें और अल्‍लाह की इबादत करके इसका पूरा फायदा उठाएं।

रमज़ान में कुरान शरीफ की तिलावत :


FILE


रमज़ान में कुरान शरीफ की तिलावत :

सभी आसमानी किताबें जिसमें कुरान शरीफ भी शामिल है, रमज़ान के पाक महीने में उतारी गई। हजरत जिबराइल अलैहिस्‍सलाम हर साल रमजान में पूरा कुरान हजरत मोहम्‍मद सललल्‍लाहू अलैहिवसल्‍लम को सुनाते थे। इससे ये समझ में आता है कि इस महीने में कुरान शरीफ पढ़ने, सुनने-सुनाने की कितनी एहमियत और सवाब है। इस महीने में कम से कम 1 कुरान शरीफ पूरा पढ़ें।

रमज़ान में गरीबों का हक :

FILE


हजरत मोहम्‍मद सल्‍लललाहू अलैहीवसल्‍लम ने फरमाया- रमज़ान सब्र का महीना है यानी रोज़ा रखने में कुछ तकलीफ हो तो इस बर्दाश्‍त करें। फिर आपने कहा कि रमज़ान गम बांटने का महीना है। यानी गरीबों के साथ अच्‍छा व्‍यवहार किया जाए। अगर 10 चीजें अपने रोजा इफतार के लिए लाए हैं तो 2-4 गरीबों के लिए भी लाएं।

असल तो ये है कि अपने से अच्‍छा गरीबों के लिए न ला पाएं तो कम से कम अपने जैसा ही ले पाएं। अपने इफतार व सहर के खाने में गरीबों का भी ध्‍यान रखें। अगर आपका पड़ोसी गरीब है तो उसका खासतौर पर ध्‍यान रखें कि कहीं ऐसा न हो कि हम तो खूब पेट भर कर खा रहे हैं और हमारा पड़ोसी थोड़ा खाकर सो रहा है ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

सभी देखें

धर्म संसार

Buddha purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Chankya niti : करोड़पति बना देगा इन 4 चीजों का त्याग, जीवन भर सफलता चूमेगी कदम

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत की पौराणिक कथा