इसरो का 'भुवन' दिखाएगा दुनियाभर के नजारे

Webdunia
ND
ND
एक ही समय एक ही स्थान से पूरी दुनिया की सैर कराने वाले सॉफ्टवेयर गूगल अर्थ की तर्ज पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) ने भी अपनी एक प्रणाली तैयार कर ली है। 'भुवन' नाम की इस सेवा का शुभारंभ बुधवार को किया जाएगा। इस वेबपोर्टल के जरिए कोई भी अपने कम्प्यूटर पर दुनियाभर की सैटेलाइट तस्वीरें देख सकेगा।

भुवन संस्कृत का एक शब्द है, जिसका मतलब हिन्दी में पृथ्वी होता है। इसके जरिए इंटरनेट उपभोक्ता दुनिया के किसी भी स्थान का नजारा देख सकेगा, लेकिन सैन्य व परमाणु प्रतिष्ठान जैसे संवेदनशील स्थान इसमें दिखाई नहीं देंगे। भुवन का शुभारंभ इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर करेंगे।

भुवन वेबपोर्टल में दिखाई देने वाली तस्वीरें इसरो के सात रिमोट सेंसिंग सैटेलाइटों से एक वर्ष पूर्व ली गई थी। इसमें आसमान में काफी ऊपर से दिखने वाली पृथ्वी की तस्वीरें, सड़क पर चलती कार बेहद स्पष्ट दिखाई देगी।

विशेष बात यह है कि भुवन वेबपोर्टल में दिखाई देने वाली तस्वीरें गूगल अर्थ से भी ज्यादा स्पष्ट दिखाई देंगी। इसमें शामिल तस्वीरों के लिए 10 मीटर रिजॉल्यूशन लिया गया है, बल्कि ऐसी सेवा देना वाली अन्य सेवाओं में 200 मीटर का रिजॉल्यूशन लिया गया है।

षड्यंत्रकारियों तक पहुँच: पिछले कुछ वर्षों में देश में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों के बाद इसरो में भुवन जैसी प्रणाली तैयार करने की योजना बनी। यदि अब कोई षड्यंत्रकारी भुवन की सैटेलाइन तस्वीरों से धमाकों की योजना बनाएगा, तो उसे भुवन की टीम आसानी से ढूँढ निकालेगी।

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

स्वाति मालीवाल मामले में गरमाई सियासत, केजरीवाल के घर जाएगी NCW की टीम