सिराव : डरपोक लेकिन खतरनाक

Webdunia
ND
ND
मध्य और पूर्व एशिया में पाया जाने वाला प्राणी सिराव बकरे और हिरण से मिलता-जुलता जीव है। आम बनावट में वह घुएड़ ( Goral) से मिलता-जुलता जानवर है। इसकी थूथन पर बाल नहीं होते और पूंछ छोटी होती है। इसका माथा सींगों के पीछे के भाग में एकदम मिल जाता है।

इसकी 6 प्रजातियां हैं- जापानी सिराव, ताइवानी सिराव, सुमात्रा सिराव, चीनी सिराव, लाल सिराव और हिमालयन सिराव।

12 हजार फुट की ऊंचाई पर बसेरा
भारत में पाया जाने वाला हिमालयन सिराव लगभग 6 से 12 हजार फुट की ऊंचाई पर मिलता है। घुएड़ से सिराव बहुत बड़ा और भारी होता है। सिराव के सींगों की लंबाई 9 से 10 इंच तक होती है। दिखने में यह बहुत सुंदर नहीं होता। इसके बाल पतले और क़डे होते हैं तथा कान बड़े-बड़े होते हैं। मादा के सींग नर की अपेक्षा छोटे होते हैं। स्वभाव से सिराव बड़ी आड़ी-तिरछी चाल वाला होता है, परंतु ऊंची-नीची चढ़ाई और उतार के क्षेत्र में वह तेजी से दौड़ सकता है।

डरपोक, लेकिन खतरनाक
यह एकाकी जानवर है। किसी पहाड़ी पर 3-4 जानवर हैं तो किसी पर 4-5 ही रहते हैं। सबसे अधिक आनंद इसे तेज उतार की पहाड़ियों में आता है, जहां ऊंची चट्टानें होती हैं। स्वभाव से यह डरपोक और सीधा जानवर है, परंतु घायल होने पर बहुत आक्रामक हो जाता है और बुरी तरह हमला करता है। यदि हमले में एक सिराव मारा जाता है तो उसका साथी बहुत भयंकर हमला करता है। आक्रमण होने पर यह घोड़े जैसा चीखता है और जंगली कुत्तों का डटकर मुकाबला करता है।

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

अपनी मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन

क्या है Male Pattern Baldness? कहीं आप तो नहीं हो रहे इसके शिकार

प्राइमरी टीचिंग में करियर बनाएं