चीन के वीटो इस्तेमाल करने के तरीके से अमेरिका चिंतित

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (09:14 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकताओं को रेखांकित करते हुए कहा है कि सीरिया में शांति के वैश्विक प्रयासों को कमजोर करने के लिए रूस और कुछ हद तक चीन जिस तरह सुरक्षा परिषद में अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे वह निराश है।
 
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में रूस ने जिस प्रकार अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल किया है, वह बहुत चिंताजनक है।
 
अर्नेस्ट ने कहा, 'मैं जानता हूं कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्तावित सुधारों एवं परिषद के काम करने के तरीकों को लेकर वृहद और गूढ़ चर्चा हो रही है। मैं जानता हूं कि इसमें विस्तार करने के संबंध में कुछ प्रस्ताव हैं। भारत में हमारे मित्रों की इस प्रकार के सुधारों से लाभ प्राप्त करने में निश्चित ही रूचि है।'
 
भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और इसकी स्थायी सदस्यता हासिल करने के लिए जोरदार तरीके से प्रयास कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जिस प्रकार वीटो अधिकार का इस्तेमाल कर रहा है, वह अमेरिका की सबसे बड़ी चिंता है।
 
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा, 'सीरिया के भीतर हिंसा सीमित करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को कमजोर करने के लिए रूस और कुछ हद तक चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जिस प्रकार वीटो अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे अमेरिका निराश है।' (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख