हरियाणा कांग्रेस के दो धड़ों में झड़प, अशोक तंवर घायल

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (08:50 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के प्रमुख अशोक तंवर गुरुवार को उनके और भूपिंदर सिंह हुड्डा के समर्थकों के बीच हुई झड़प में घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उनसे मिलने पहुंचे।
 
पार्टी के एक नेता ने बताया कि तंवर और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के समर्थकों ने एक दूसरे पर लाठी से हमला किया। इन लोगों के बीच शाम साढ़े पांच बजे सेंट्रल दिल्ली के भैरों मंदिर के नजदीक अपने-अपने नेता के पोस्टर और बैनर लगाने की बात पर झड़प हुई। ये लोग यहां पर राहुल की ‘किसान यात्रा’ का इंतजार कर रहे थे। इस घटना से पार्टी की कलह सतह पर आ गई है।
 
पार्टी के एक सूत्र ने बताया, 'तंवर को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए आरएमएल अस्पताल ले जाया गया।' (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख