Hanuman Chalisa

खुशखबर! GST से आएगी नौकरियों की बहार

Webdunia
शनिवार, 1 जुलाई 2017 (08:17 IST)
नई दिल्ली। देश में जीएसटी लागू हो गया है। एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार वाली इस नई कर व्यवस्था को  लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। इस बीच युवाओं के लिए खुशखबर यह है कि जीएसटी लागू होने से उनके लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और नौकरियों की बहार आएगी। 
 
केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि जीएसटी लागू होने से विभिन्न क्षेत्रों में भर्तियों में 11 प्रतिशत की वृद्धि होगी क्योंकि यह व्यवस्था एकीकृत राष्ट्रीय बाजार सृजित करेगा जिससे घरेलू मांग को प्रोत्साहन मिलेगा तथा नौकरियां सृजित होंगी।
 
ALSO READ: GST : संसद में मोदी के संबोधन की 10 प्रमुख बातें..
रूडी ने कहा कि भारत जीएसटी लागू होने के साथ ही आर्थिक क्रांति की दहलीज पर खड़ा है।उन्होंने कहा कि इस कर सुधार से अर्थव्यवस्था में विभिन्न क्षेत्रों में पेशेवरों की मांग तेज होगी क्योंकि मझौली और छोटी कंपनियां समान गतिविधियां तीसरी पार्टी एकाउंट कंपनियों को सौंप सकती हैं।'
 
कौशल एवं विकास मंत्रालय ने अपनी महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जीएसटी के पेशेवरों के प्रमाणन के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की ताकि देश आसानी से नई कर व्यवस्था में कदम रख सके।
 
रूडी ने एक बयान में कहा, 'हम यह जानकर भी खुश हैं कि शिक्षा एवं कौशल विकास सेवाओं जैसे अहम विषयों को जीएसटी से छूट प्रदान किया गया है जैसा कि जीएसटी परिषद ने फैसला किया है।'
Show comments

जरूर पढ़ें

मोजतबा खामेनेई की कसम- अली लारिजानी की मौत का बदला लेंगे, रियाद में 2 बड़े धमाके, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

Pakistan अमेरिका के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा': तुलसी गबार्ड की इस चेतावनी ने पूरी दुनिया में मचाया हड़कंप!

ईरान की चेतावनी, सऊदी अरब, यूएई और कतर में तेल ठिकानों पर करेगा हमला

यहूदी कब से हमारे पूर्वज और बाप हो गए, कांग्रेस के राजीव शुक्ला के करारे बोल

अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप! न 'मागा' का साथ मिला न यूरोप का, क्या ईरान युद्ध बनेगा उनकी सबसे बड़ी भूल?

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात के अंबाजी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान दर्शन के समय में बदलाव

गैस प्लांटों पर हमले से दुनिया में हड़कंप, तेल 110 डॉलर पार; नवरात्रि-गुड़ी पड़वा की धूम

LIVE: ईरान का पलटवार, कतर के रास लफान गैस प्लांट पर हमला

साउथ पार्स पर हमला: ईरान का पलटवार अलर्ट, तेल-गैस संकट से दुनिया में मचेगी हलचल

Iran-Israel War : मोजतबा खामेनेई की कसम- अली लारिजानी की मौत का बदला लेंगे, रियाद में 2 बड़े धमाके, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

अगला लेख