suvichar

महिलाओं को बड़ा तोहफा, एक रुपए में 50 लाख तक की संपत्ति की रजिस्ट्री

Webdunia
बुधवार, 14 जून 2017 (09:31 IST)
रांची। झारखंड सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए फैसला किया कि राज्य में अब महिलाओं द्वारा 50 लाख रुपए तक की भूमि अथवा संपत्ति की खरीदारी करने पर उन्हें मात्र एक रुपए का टोकन रजिस्ट्री शुल्क देना होगा।
 
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।
 
राज्य सरकार की इस निर्णय के चलते अब राज्य में कहीं भी 50 लाख रुपए तक की भूमि या संपत्ति के निबंधन के लिए महिलाओं को टोकन मनी के रूप में मात्र एक रुपए की राशि चुकानी होगी। इससे बड़े पैमाने पर राज्य में महिलाओं के नाम पर भूमि और संपत्ति का पंजीकरण किए जाने की संभावना है।
 
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि महिलाओं को भूमि या संपत्ति के पंजीकरण में यह लाभ सिर्फ एक निबंधन पर ही प्राप्त होगा।
 
मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी किए जिसके तहत किसानों को वर्तमान वित्तीय वर्ष में कृषि ऋणों पर ब्याज अनुदान दिया जाएगा और इसके लिए मंत्रिमंडल ने 40 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी।
 
राज्य सरकार ने केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में लोक निजी भागीदारी में 40,000 आवासों के निर्माण की भी स्वीकृति दी। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

लारीजानी, सुलेमानी को लेकर सामने आया सच, Donald Trump ने कहा- NATO की जरूरत नहीं, ईरान बोला- पहले हिसाब फिर शांति

शादीशुदा लोगों को मिल सकती है बड़ी टैक्स छूट! राघव चड्ढा ने उठाई Joint ITR की मांग, जानिए कैसे बचेगा लाखों का टैक्स

ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के NCTC डायरेक्टर, 11 बार खुद युद्ध लड़ा, पत्नी को खोया, बोले- इजराइल के दबाव में छेड़ी जंग, दिया इस्तीफा

कढ़ाई में रखी मछली चटका गए थे चूहे, दोस्‍त पर किया शक और इतना मारा कि हो गई मौत

गंगा में इफ्तार पार्टी पड़ी भारी, नाव में खाया नॉनवेज, नदी में फेंके अवशेष, मुस्लिम युवकों पर FIR

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में बंगाली चौराहा अग्निकांड: CM के निर्देश पर एक्शन में प्रशासन, विशेषज्ञों की मदद से सुलझेगी आग की गुत्थी

सावधान! अयोध्या में श्रद्धालुओं को लूटने वाला 'लिफ्ट' गिरोह गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचे 3 शातिर अपराधी

Iran War News : ईरान की चेतावनी, सऊदी अरब, यूएई और कतर में तेल ठिकानों पर करेगा हमला

नारी तू नारायणी : गांव की बेटी दुर्गेश ने दो साल में दूध व्यवसाय से अर्जित किए 34 लाख

गुजरात के अंबाजी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान दर्शन के समय में बदलाव

अगला लेख