पानी ज्यादा पिएँ, स्वस्थ रहें

Webdunia
स्वस्थ रहने के लिए गर्मियों में आपको अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। इससे आपके शरीर से टाक्सिन बाहर आ जाएँगे तथा बीमारियों से आप दूर रहेंगी। प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपक ी पाचनशक्ति भी सही रहेगी। बदहजमी, गैस्ट्रिक की समस्या, अल्सर जैसी पेट की बीमारियों का इलाज पानी है। अधिकतर लोग कम पानी का सेवन करते हैं इसी कारण लिवर तथा स्पीलन पर ज्यादा असर पड़ता है।

सम य- समय पर अगर पानी पिया जाए तब शरीर का तापमान सही रहेगा। अक्सर लोग दिन भर के कामों में उलझे रहते हैं इसी कारण पानी नहीं पीते हैं फलस्वरूप थकान, पेट की समस्या तथा आँखों में कमजोरी आने लगती हैं।

पानी पीने से आपकी त्वचा फ्रेश तथा त्वचा से सम्बन्धित रोगों से दूर रहेगी। मुहासें जो आज के पीढ़ियों में देखा जा रहा है। इन मुहासों के कारण चहरों पर दाग तथा अधिक स्ट्रेस से नवयुवतियाँ गुजरते हैं। पानी कम मात्रा में पीने से आपके चहरे पर झुर्रियाँ आ जाती हैं तथा त्वचा सूख जाती हैं। अनचाहे उम्र का पता आपके चहरे पर नजर आने लगता है। इंसान के शरीर में अधिकतर पानी की मात्रा होती है। इसलिए पानी ही मनुष्य के लिए धन है। पानी दिन में आठ से दस ग्लास पीना चाहिए।

फ्रूट ज्यूस का सेवन करना स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है। यह एक प्रकार से पानी का सेवन करना होता है। यह किसी प्रकार से भी आप सेवन कर सकते हैं। दिन में प्रातः काल के समय नींबू पानी ले सकते हैं थोड़ी से शहद के साथ। इससे पेट की सारी समस्या दूर हो जाएगी। सुबह की ठंड़ी हवा का आनंद उठाने के लिए, मार्निंग वॉक पर जा सकते हैं।

नाश्ते के समय, खाने के साथ आप संतरे का ज्यूस ले सकते हैं। मौसम के अनुसार अगर आप फलों का सेवन करते हैं तो इससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गर्मियों में आम के फल मिलते हैं। इसके ज्यूस से गर्मियों में हमें काफी राहत मिलती है। अधिक गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए ठंडी लस्सी का सेवन करने से गर्मी कम लगेगी तथा शरीर भी ठंडा रहेगा। तरबूज का ज्यूस भी सेहत के लिए फायदेमंद है। कोल्ड ड्रिंक या सॉफ्ट ड्रिंक से दूर रहें। संध्या के समय आप ग्रीन टी बिस्कुट के साथ ले सकते हैं ।

मिक्स फ्रूट जूस आप ले सकते हैं जिससे की प्यास न लगे तथा बाहर के खाने से आप परहेज करें। रात्रि के समय आप दही या लस्सी ले सकते हैं इससे पाचनशक्ति सही रहेगी। ऑफिस में हो या स्कूल में आप नारियल पानी भी ले सकते हैं।

Show comments

खाने में नमक की जगह मिलाएं ये चीज़ें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कम

क्या होता है डेवलपमेंट ट्रॉमा डिसऑर्डर? जानें बच्चों में दिखाई देने वाले इसके लक्षण

नन्ही-सी राजकुमारी के लिए चुनिए यूनीक और मीनिंगफुल नाम

आपकी दिनचर्या में दिखते हैं डायबिटीज के ये 8 लक्षण, जानें बचाव के उपाय

क्यों बुखार आने पर बच्चों के पैरों में होता है दर्द? जानिए इसका कारण और समाधान

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है Puppy Yoga, जानें इसे करने का सही तरीका

क्या आपके बेबी को भी कम भूख लगती है? ये सामान्य है या है समस्या का संकेत?

डायपर से जुड़े इन भ्रमों पर अक्सर लोग कर लेते हैं भरोसा, जानें क्या है इनकी सच्चाई

बच्चों को चीनी खिलाने की सही उम्र क्या होती है? बच्चों को चीनी खिलने से पहले जान लें ये ज़रूरी बातें

Heat Stroke स्ट्रोक से राहत दिलाएंगे ये 5 योगासन, शरीर हो जाएगा ठंडा ठंडा कूल कूल