सीढ़ियाँ बनाएँ स्वस्थ

Webdunia
- जी.वी. जोश ी

शारीरिक रूप से निष्क्रियता का जीवन बिताने वालों के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ जीवनशैली में परिवर्तन की सलाह देते हैं। शारीरिक सक्रियता बढ़ाने के लिए वे कुछ मंजिलों तक जाने के लिए लिफ्ट से बचने व सीढ़ियाँ चढ़ने का सुझाव देते हैं। यह व्यायाम के सर्वोत्तम साधनों में से एक है, उपयोग करने में सरल है व आसानी से उपलब्ध है। वास्तव में घर या कार्यालय में प्रत्येक व्यक्ति इसका प्रयोग कर सकता है। सीढ़ियाँ चढ़ने के लिए गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध अपने शरीर को उठाने से हृदय, पेशियों व हड्डियों में लाभ होता है। तो सीढ़ियाँ चढ़िए। ये हर जगह हमारे आसपास हैं और 'व्यायाम के लिए समय नहीं है' के युग में अपने दैनिक जीवन में शारीरिक व्यायाम को शामिल करने का सर्वत्र उपलब्ध साधन प्रदान करती हैं।

अमेरिका में बाल्टीमोर में स्थित जॉन हापकिंग विश्वविद्यालय के चिकित्सा केंद्र के शोधकर्ताओं ने पाया है कि अधिकतर लोग सीढ़ियाँ चढ़ने से बचते हैं। यदि लिफ्ट और सीढ़ियों में से एक विकल्प चुनना पड़े तो 95 प्रतिशत लोग कम शारीरिक श्रम यानी लिफ्ट का विकल्प चुनेंगे। यह खोज येल विश्वविद्यालय के मोटापा विशेषज्ञ कैली ब्राऊनैल द्वारा किए गए विशिष्ट अध्ययन के परिणामों को सत्यापित करती है। कैली ने यह भी पाया था कि वे यह साइन बोर्ड लगाकर कि आपके हृदय को व्यायाम की आवश्यकता है और यह अच्छा अवसर है, सीढ़ियाँ चढ़ने वाले लोगों की संख्या तीन गुना कर सकते हैं।

भारत में शहरी क्षेत्रों में फैलती मोटापे की महामारी का आंशिक कारण है ऐसी संस्कृति में रहना, जहाँ लिफ्ट के प्रयोग को जीवन स्तर से जो़ड़ा जाता है। अधिकतर लोग यह महसूस नहीं करते कि उन्हें शारीरिक क्रियाशीलता का अवसर कितना कम मिलता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस बात के बढ़ते सबूतों की ओर संकेत करते हैं कि पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में व्यायाम कुल मिलाकर महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ देता है। शोधकर्ताओं ने 11 हजार से अधिक स्त्री एवं पुरुषों की आदतों को जाँचा और पाया कि जो लोग प्रतिदिन कम-से-कम तीन-चार मंजिल सीढ़ियाँ चढ़ते थे, उनमें हृदय रोग व अन्य कारणों से मृत्यु का खतरा 20 प्रतिशत कम था।

पूरे देश में कार्यस्थलों पर कर्मचारियों को सीढ़ियाँ चढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना एक लोकप्रिय व लाभप्रद नीति बन जानी चाहिए। बहुमंजिले दफ्तरों में लिफ्ट के पास लोगों को सीढ़ियाँ चढ़ने के लिए प्रेरित करने वाले सूचनापट्ट लगाने चाहिए। प्रबंधकों को अपने कर्मचारियों को यह याद दिलाते रहना चाहिए कि व्यस्ततम दिन में भी थोड़ा-बहुत व्यायाम करने की गुंजाइश निकाली जा सकती है।

अधिक व्यायाम की इच्छा रखने वालों के लिए निरंतर सीढ़िया चढ़ना निम्न शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने व हृदय रोगों से रक्षा के लिए एक प्रभावी उपाय हो सकता है। पिछले दशक की सबसे लोकप्रिय व्यायाम शैलियों में से एक है 'स्टैप एरोबिक्स'। सर्वाधिक प्रचलित व्यायाम उपकरणों में से एक इसी शारीरिक क्रिया पर आधारित है। वर्षों से खिलाड़ी अपने प्रशिक्षण के एक अंश के रूप में स्टेडियम की सीढ़ियों पर ऊपर-नीचे दौड़ते रहे हैं, किंतु इस तरह का थका देने वाला व्यायाम ऐसे लोगों के लिए उचित नहीं है, जिन्हें घुटनों में दर्द, गठिया या हृदय या फेफड़ों के रोग हैं।

अधिकतर लोगों के लिए प्रतिदिन सीढ़ियों का प्रयोग घुटनों को सहारा देने वाली पेशियों को मजबूत करने व अपनी सेहत बनाए रखने का सर्वोत्तम रास्ता है। शरीर की सबसे मोटी उपास्थि घुटने के पीछे होती है। वह अत्यधिक दबाव सहने की क्षमता रखती है। हम जितना अधिक सीढ़ियाँ चढ़ेंगे-उतरेंगे, यह उतनी ही अधिक शक्तिशाली बनेगी।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hula Hoop से करें ये 5 मजेदार एक्सरसाइज, कमर की चर्बी चुटकियों में हो जाएगी दूर

टॉयलेट में घंटो बैठे रहते हैं तो दही में मिलाकर खाएं ये 5 चीज़ें

शरीर को रबर की तरह लचीला बना देंगे ये 7 योगासन, जानें ज़रूरी सुझाव

कपड़ों से भर गई है अलमारी? तो इन 5 क्रिएटिव तरीकों से पुराने कपड़ों का करें इस्तेमाल

बॉडी पॉलिशिंग से आएगी बॉडी में चमक, स्किन रहेगी चमकदार और मुलायम

सभी देखें

नवीनतम

21 june yoga day 2024: मात्र 60 दिनों में 6 आसन करके तोंद करें एकदम कम

चुंबक की मदद से पटरी को छुए बिना पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन

International Picnic Day : विश्व पिकनिक दिवस आज, जानें इतिहास

21 june yoga day: विश्‍व योग दिवस जानिए योग की संपूर्ण जानकारी

21 june yoga day theme 2024: 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस, जानें इस बार की थीम क्या है?