Dharma Sangrah

फिजी में चक्रवाती तूफान से भारी तबाही

Webdunia
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2016 (10:15 IST)
सिडनी। दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश फिजी में आए विनाशकारी चक्रवाती तूफान  'विंस्टन' से हुए नुकसान का पता लगाने के लिए प्रशासन मंगलवार को भी सुदूर इलाकों में पहुंचने की कोशिश में लगा है। शनिवार को आए इस तूफान की चपेट में आकर 29 लोग मारे गए थे।

तूफान के कारण सुदूर इलाकों में  हुए जान और माल के नुकसान की जानकारी अभी तक नहीं मिली है इसके लिए प्रशासन अब भी प्रयास कर रहा है। आशंका जतायी जा रही है कि सुदूर इलाकों से जानकारी मिलने के बाद नौ लाख की आबादी वाले इस द्वीपीय देश में हताहतों की संख्या बढ सकती है।
                  
फिजी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जो तस्वीरें लगाईं है उनमें कई गांव के गांव बाढ के पानी में डूबे नजर आ रहे है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस तूफान के दौरान 325 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण फिजी के सांतवे बड़े द्वीप कोरो में भयानक तबाही हुई है। 
                
इस तूफान के कारण घर और फसल पूरी तरह से बरबाद हो गई हैं और बिजली व्यवस्था पूरी तरह से नष्ट हो गइल है। अभी आठ हजार से अधिक लोगों ने 70 बचाव केंद्रों मे शरण ली हुई है। सरकार ने कहा है कि सुदूर द्वीपों में राहत एवं बचाव के लिए नौकाएं भेजी जायेंगी ताकि वहां फंसे लोगों को जल्द से जल्द मदद मिल सके। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

चितेरी लोककला को बाजार से जोड़ा, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

योगी सरकार कर रही सरयू नहर परियोजना का विस्तार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में बढ़ेगा सिंचित क्षेत्र

Mojtaba Khamenei के खात्मे की Benjamin Netanyahu ने खाई कसम, बोले- अब खत्म होगा तानाशाही शासन!

योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, 3 शहरों में होगा रोजगार मेले का आयोजन

ईरान : भीषण टकराव के बीच 32 लाख ईरानी नागरिक अस्थाई रूप से विस्थापित