घुँघराले बाल के लिए जीन की खोज

सेहत समाचार

Webdunia
ND
घुँघराले बाल के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं लेकिन वैज्ञानिकों ने घुँघराले बाल के लिए जिम्मेदार एक ऐसे जीन की खोज की है जिससे अब बालों को कोई भी रूप दिया जा सकता है। इसके लिए अब कोई इलेक्ट्रीकल मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च के वैज्ञानिकों ने 'ट्राइकोहाइलीन' नाम के इस जीन की पहचान की है जो बालों को घुँघराले बनाने में जिम्मेदार होता है। इस खोज की मदद से किसी बच्चों में यह पहले ही पता लगाया जा सकता है कि उसके बाल सीधे होंगे या घुँघराले। इतना ही नहीं अगर किसी अपराधी का मौक ा-ए- वारदात पर बाल छूट जाता है तो डीएनए की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि बाल सीधे हैं या घुँघराले।

इसके बाद उस अपराधी को ढूँढने में मदद मिल सकती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक जीन में विभेदता के कारण घुँघराले या सीधे बाल होते हैं। इस शोध से एक नया इलाज शुरू होगा जिससे जीन में आवश्यक सुधार कर ही बालों को अपने हिसाब से लुक दिया जा सकता है। इस पर अभी और शोध करने की जरूरत है। वैज्ञानिक इसके लिए पेरिस के एक कॉस्मेटिक कंपनी से विचार भी कर रही है।

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.