भारत होगा अस्थमा की वैश्विक राजधानी

सेहत समाचार

वार्ता
NDND
देश में जिस तेजी से अस्थमा रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है उसे देखते हुए मधुमेह के बाद अब भारत विश्व में अस्थमा रोगियों की राजधानी भी बनने जा रहा है। देश के प्रसिद्ध अस्थमा रोग विशेषज्ञ मुंबई के सेंट जार्जेस अस्पताल के डॉ. प्रमोद निफाडकर के अनुसार जिस तेजी से अस्थमा रोगियों की संख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए आगामी एक दशक में विश्व में भारत अस्थमा रोगियों की राजधानी बन जाएगा।

महानगर मुंबई में प्रत्येक पाँचवाँ व्यक्ति प्रदूषित पर्यावरण की चपेट में आकर अस्थमा रोग के प्रारंभिक लक्षणों का शिकार है। मुंबई में वर्तमान में करीब 10 लाख लोग अस्थमा से पीड़ित हैं। मुंबई में पर्यावरण के प्रदूषित होने का मुख्य कारण बड़े पैमाने पर होने वाले भवन, सड़क और अधोसंरचना निर्माण से जुड़े कार्य हैं। इन निर्माण कार्यो में उपयोग होने वाली सामग्री के अवेशेषों से पर्यावरण में कार्बन और नाइट्रोजन डाईआक्साइड तथा महीन धूल के कण तेजी से फैलते हैं और यही लोगों में अस्थमा रोग के लक्षण पैदा करने का कारण बनते हैं। यह बात हाल ही में मुंबई में आयोजित अस्थमा कांग्रेस में प्रस्तुत किए गए अध्ययन में सामने आई है। कमोबेश ऐसी ही हालत अन्य बड़े शहरों की भी है।

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.