जसवंत की पुस्तक में कई गलतियाँ : बरनवाल

विभाजन को जिन्ना मानते थे सबसे बड़ी भूल

Webdunia
ND
ND
हिंदी में जिन्ना पर पहली पुस्तक लिखने वाले प्रसिद्ध लेखक वीरेन्द्र कुमार बरनवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह की जिन्ना पर लिखी गई पुस्तक में कई तथ्यात्मक भूलें हैं। उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं लिखी है जो नई हो।

बरनवाल ने यह भी कहा है कि सिंह की पुस्तक में सरदार पटेल के बारे में कुछ भी ऐसा नहीं है जो अपमानजनक हो या जिससे उनकी छवि पर आँच आती हो। पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में भी ऐसी कोई बात नहीं है। दरअसल यह सारा भ्रम मीडिया ने फैलाया है।

जसवंत सिंह को पुस्तक के कारण नहीं, बल्कि राजनीतिक कारणों से पार्टी से निकाला गया है। मुंबई के मुख्य आयकर आयुक्त पद से सेवानिवृत्त बरनवाल ने पाँच साल पहले जब हिंदी में पहली बार जिन्ना एक पुनर्दृष्टि पुस्तक लिखी तो चार वर्ष में ही उसके चार संस्करण आ गए। इस वर्ष पाँचवाँ संस्करण छप रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का यह कहना गलत है कि सरदार पटेल ने नेहरू के दबाव में आकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर प्रतिबंध लगाया था, बल्कि उन्होंने अपने विवेक से यह निर्णय लिया था। सरदार पटेल हिन्दूवादी नहीं थे बल्कि पक्के राष्ट्रवादी थे। लेकिन आज कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए हिन्दूवादी सिद्ध करने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह की किताब उन्होंने पढ़ी है। उसमें कई तथ्यात्मक भूलें हैं। जहाँ तक भारत-पाक विभाजन में सरदार पटेल और नेहरू की भूमिका की बात है सिंह ने डॉ.राममनोहर लोहिया की पुस्तक को उद्धृत करते हुए यह बात लिखी है।

इन दिनों राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी पर पुस्तक लिख रहे बरनवाल ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि विनायक दामोदर सावरकर ने 1936 में ही हिन्दू राष्ट्र और मुस्लिम राष्ट्र की बात कही थी। हिन्दू महासभा और मुस्लिम लीग के लोग कांग्रेस के भी सदस्य होते थे पर सावरकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी कांग्रेस के सदस्य नहीं थे। जिन्ना भी मुसलमानों के अकेले प्रवक्ता नहीं थे।

दरअसल जिन्ना का झगड़ा कांग्रेस से 1935 में तब शुरू हुआ जब वह मुसलमानों के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने की माँग करने लगे। बरनवाल का कहना कि विभाजन को जिन्ना ने अपने जीवन की सबसे बड़ी भूल बताया था।

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

अपनी मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन

क्या है Male Pattern Baldness? कहीं आप तो नहीं हो रहे इसके शिकार