खुसरो दरिया प्रेम का उल्टी वाकी धार

खुसरो के दुर्लभ दोहे

Webdunia
NDND
1. खुसरो पाती प्रेम की बिरला बांचे कोय!
वेद, कुरआन, पोथी पढ़े, प्रेम बिना का होय!!

2. खुसरो सरीर सराय है, क्यों सोवे सुख चैन!
कूच नगारा साँस का; बाजत है दिन रैन!!

3. संतों से निंदा करे, रखे पर नारी से हेत!
बेनर ऐसे जायँगे, जैसे रेही का खेत!!

4. सोना-लेने पीऊ गए, सूना कर गये देस!
सोना मिला न पीऊ फिरे, रूपा हो गये केस!!

5. खुसरो सोई पीर है, जो जानत पर पीर!
जो पर पीर न जानई, सो काफ़िर-बेपीर!!

6. मोह काहे मन में भरे, प्रेम पंथ को जाए!
चली बिलाई हज्ज को, नौ सो चूहे खाए!!

7. प्रीत करे सो ऐसी करे जा से मन पतियाए!
जने-जने की पीत से, तो जनम अकारत जाए!!

8. भक्ति करे ऐसी करे, जान सके न कोए!
जैसे मेहंदी पात में, रंग रही दबकाए!!

9. सिंह गमन-सतपुरुष वचन, कदली फले एक बार!
तिरिया-तेल-हमीर हठ, खुसरो चढ़े न दूजी बार!!

10. खुसरो और 'पी' एक हैं, पर देखन में दोय!
मन को मन से तोलिये, तो दो मन कबहूँ न होय!!

11. कागा-काको धन हरे; कोयल किसको देय!
मीठे वचन सुनाय के; जग-अपनो कर लेय!!

12. खुसरो दरिया प्रेम का सो उल्टी वाकी धार!
जो उबरा सो डूब गया; जो डूबा वो पार!!

Show comments

दादी-नानी की भोजन की ये 8 आदतें सेहत के लिए हैं बहुत लाभकारी

ये है सनबर्न का अचूक आयुर्वेदिक इलाज

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 लिपस्टिक शेड्स, हर इंडियन स्किन टोन पर लगेंगे खूबसूरत

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

कैसे बनाएं बीटरूट का स्वादिष्ट चीला, नोट करें रेसिपी

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

घर में बनाएं केमिकल फ्री ब्लश

बच्चे के शरीर में है पोषक तत्वों की कमी अपनाएं ये 3 टिप्स

सुकून की नींद लेने के लिए कपल्‍स अपना रहे हैं स्‍लीप डिवोर्स ट्रेंड