लड़की एक गोरी थी

मनोज सोनकर

Webdunia
ND

लड़की एक गोरी थी

मति की न भोली थी

आँखें सुरमा धारी थीं

लगती वे प्यारी थीं।

मीठा कम बोलती थी

साथ लिए डोलती थी

सागर उसे प्यारा था

बड़ा ही दुलारा था।

तर्क तेज करती थी

जरा नहीं डरती थी।

ईनाम कईं पाई थी

दर्प भी जताई थी।

क्रिकेट तो राजा था

मनपसंद बाजा था

जीत बड़ी भाती थी

हार रुला जाती थी।

पीला रंग प्यारा था

नज़रों का तारा था।

हरा कमती भाता था

नीले से न नाता था।

फिल्में उसे भाती थी

बड़ी ही लुभाती थीं

वादे नहीं करती थी

गालिब पर मरती थी।

बरखा उसे भाती थी

खींच-खींच लाती थी।

दुपट्टा उसका गीला था

ओंठ तो रसीला था।

अब न वह यहाँ है

जाने वह कहाँ है

यादें अब भी आती है

रंग थमा जाती हैं ।


( उक्त कविता अंग्रेजी के चतुष्पदीय तुकांत छंद बैलेड पर आधारित है। यह कथ्यात्मक कविता है।)
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

डेंगू दिवस पर जानें 2024 की थीम और सावधानियां