कैसे विराजित करें श्रीगणेश को घर में

घर में गणेश स्थापना कैसे करें

Webdunia
* कैसे मनाएं घर में गणेशोत्सव

FILE


गणेशोत्सव के दिन प्रात:काल स्नानादि से निवृत्त होकर सोने, तांबे, मिट्टी अथवा गोबर की गणेशजी की प्रतिमा बनाई जाती है। गणेशजी की इस प्रतिमा को कोरे कलश में जल भरकर, मुंह पर कोरा कपड़ा बांधकर उस पर स्थापित किया जाता है। फिर मूर्ति पर (गणेशजी की) सिंदूर चढ़ाकर षोडशोपचार से पूजन करना चाहिए।


FILE


गणेशजी को दक्षिणा अर्पित करके 21 लड्डूओं का भोग लगाने का विधान है। इनमें से 5 लड्डू गणेशजी की प्रतिमा के पास रखकर शेष ब्राह्मणों में बांट देने चाहिए। गणेश जी की आरती और पूजा किसी कार्य को प्रारम्भ करने से पहले की जाती है और प्रार्थना करते हैं कि सभी कार्य निर्विघ्न पूरे हो।


FILE


गणेशजी का पूजन सायंकाल के समय करना चाहिए। पूजनोपरांत दृष्टि नीची रखते हुए चंद्रमा को अर्घ्य देकर, ब्राह्मणों को भोजन कराकर दक्षिणा भी देनी चाहिए।

इस प्रकार चंद्रमा को अर्घ्य देने का तात्पर्य है कि जहां तक संभव हो गणेश जयंती के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं करने चाहिए। क्योंकि इस दिन चंद्रमा के दर्शन करने से कलंक का भागी बनना पड़ता है।

अगर दस दिनों तक गणेश स्थापना की सामर्थ्य ना हो तो वस्त्र से ढ ंका हुआ कलश, दक्षिणा तथा गणेशजी की प्रतिमा ‍किसी पुजारी या आचार्य को समर्पित करके गणेशजी के विसर्जन का विधान उत्तम माना गया है।


FILE


गणेशजी का इस तरह पूजन करने से विद्या, बुद्धि की तथा ऋद्धि-सिद्धि की प्राप्ति तो होती ही है, साथ ही विघ्न-बाधाओं का भी समूल नाश हो जाता है।

अगर गणेश दस दिनों तक स्थापित किए हैं तो प्रतिदिन गणेश चतुर्थी की कथा-गणेशजी का पूजन सायंकाल के समय करना चाहिए। पूजन का समय हर दिन एक ही रखें।

कहा जाता है कि श्री गणेश स्थापना दिवस से हर दिन उसी समय पर प्रतीक्षा करते हैं। आरती-पूजनोपरांत प्रसाद का वितरण करें। हो सके तो भगवान गणेश का जयकारा करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

किचन की ये 10 गलतियां आपको कर्ज में डुबो देगी

धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के 12 पावरफुल नाम

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

32 प्रकार के द्वार, हर दरवाजा देता है अलग प्रभाव, जानें आपके घर का द्वार क्या कहता है

सभी देखें

धर्म संसार

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

देवी मातंगी की स्तुति आरती

Matangi Jayanti 2024 : देवी मातंगी जयंती पर जानिए 10 खास बातें और कथा

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Panch Kedar Yatra: ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ऊँचे शिव मंदिर