कोरोना से रिकवरी में भारत बना नंबर 1 देश, 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वायरस को मात दी

Webdunia
सोमवार, 12 जुलाई 2021 (08:47 IST)
नई दिल्ली। कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भारत में रविवार को 3 करोड़ के पार हो गई। भारत सबसे ज्यादा रिकवरी के मामले में अब दुनिया में सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर अमेरिका है। वहां 2.9 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर ब्राजील है। यही तीनों देश कोरोना से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

ALSO READ: कोरोना की तीसरी लहर से जंग के लिए RSS ने बनाई यह योजना, स्वयंसेवकों को दी जाएगी ट्रेनिंग
 
इस समय सबसे ज्यादा नए केस ब्राजील में मिल रहे हैं। 48 हजार लोगों में शनिवार को यहां संक्रमण की पुष्टि हुई। भारत में यह संख्या 41 हजार रही। अमेरिका काफी हद तक संक्रमण की रफ्तार पर काबू पा चुका है। इसी दिन यहां 14 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं।
 
भारत में अब तक कोरोना की दो लहरें आ चुकी हैं तथश पहली के मुकाबले दूसरी लहर ज्यादा घातक साबित हुई। इस दौरान भारत में एक दिन में दुनिया में सबसे ज्यादा नए केस मिले। पहली लहर का पीक 16 सितंबर 2020 को आया। उस दिन देश में कुल 97,860 केस आए। 6 मई 2021 को दूसरी लहर का पीक आया। उस दिन देशभर में 4,14,280 नए केस आए।


 
देश में अभी कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। इसके कमजोर पड़ने के साथ ही केंद्र सरकार ने तीसरी लहर का खतरा जता दिया है। SBI रिसर्च की एक रिपोर्ट में अगस्त में तीसरी लहर आने का दावा किया गया है। इसमें कहा गया कि थर्ड वेव का पीक सितंबर में आएगा। यह दूसरी लहर के पीक से दोगुना या 1.7 गुना ज्यादा होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

कौन बनेगा दिल्ली का मुख्‍यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला आज

तो क्या थी भगदड़ की वजह? RPF की जांच रिपोर्ट को रेल मंत्रालय ने बताया भ्रामक

J&K : क्या खत्म हो गया राजौरी के बड्डल के 300 से ज्यादा परिवारों के लिए दुःस्वप्न, खुल गया रहस्यमयी बीमारी का राज

LIVE: PM मोदी की ऋषि सुनक से मुलाकात, बताया भारत का सबसे अच्छा मित्र

GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट‌ से पहले निवेशकों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

अगला लेख