सर्दियों में बीटरूट फायदेमंद

घरेलू नुस्खे

Webdunia
ND
बीटरूट या लाल शकरकंदी जिस रूप में हम आज इसे जानते हैं वह सोलहवीं शताब्दी में विकसित की गई थी। पहले यह केवल मध्य योरप में लोकप्रिय थी बाद में यह विश्व के दूसरे देशों तक पहुँची। भारतीय थाली तक पहुँचने में इसे काफी वक्त लगा। सबसे पहले दक्षिण भारत ने इसे अपनाया क्योंकि वास्कोडिगामा इसे साथ ले आया था।

मूल रूप से इसे केवल रक्तवृद्धि के लिए ही उपयुक्त माना जाता था लेकिन इसके फायदे यहीं तक सीमित नहीं हैं। बीटरूट में कोई फैट नहीं होता इसलिए इसे स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती तथा खूब अधिक मात्रा में फायबर होता है। इसमें मौजूद बीटानिन और बीटाकेरोटीन प्राकृतिक एंटी ऑक्सीडेंट्स की तरह काम करते हैं।

बीटरूट के सेवन से त्वचा में लालिमा आती है। इससे शरीर में हिमोग्लोबिन बढ़ता है। आँखों की रोशनी के लिए भी बीटरूट फायदेमंद है। बीटरूट शरीर में वसा की मात्रा नहीं बढ़ने देता है। सर्दियों में बीटरूट विशेष फायदेमंद है। यह शरीर की ताकत बढ़ाता है। इससे आँतों की सफाई होती है।
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद