गुरु चरण से निकलते हैं सारे तीर्थ

Webdunia
ND

कृष्णायन महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि आत्मा ही माँ व परमात्मा ही पिता हैं। सारे तीर्थ गुरु के चरण से निकलते हैं। इसे बस समझने की जरूरत है। होमा से हिंदुस्तान व सोमा से सिंधु नदी बनी है। इसी सिंधु नदी से हिंदू बना है। सोमरस देवता पीते हैं। मनुष्य के अंदर भी सोमरस है। इसे पहचानने की जरूरत है। सोमा व होमा से ही बीज मंत्र बने हैं।

जब मनुष्य तरक्की करता है, तब उसे गुरु की याद नहीं आती। जब वह पतन की ओर जाने लगता है, तब उसकी आँखें खुलती हैं और गुरु याद आने लगता है। बिना गुरु कृपा के भवसागर पार करना संभव नहीं है।

महाराज ने कहा कि गीता को समझना आसान नहीं है। इसके लिए श्रीकृष्ण जैसे ज्ञानी व अर्जुन जैसे लक्ष्य प्राप्त करने वाला मनुष्य होना चाहिए। कुरुक्षेत्र वीरों का स्थान रहा है। जब तक अपना सिर नहीं कटा सकोगे, अर्थात्‌ दंभ दूर नहीं करोगे, खुद में आमूलचूल परिवर्तन नहीं करोगे। तब तक गीता सुनने के काबिल नहीं हो सकते। गीता को पढ़ना आसान है, पर इसमें कही गई बातें जीवन में अपनाना कठिन।
Show comments

किचन की ये 10 गलतियां आपको कर्ज में डुबो देगी

धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के 12 पावरफुल नाम

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

32 प्रकार के द्वार, हर दरवाजा देता है अलग प्रभाव, जानें आपके घर का द्वार क्या कहता है

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

देवी मातंगी की स्तुति आरती

Matangi Jayanti 2024 : देवी मातंगी जयंती पर जानिए 10 खास बातें और कथा

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Panch Kedar Yatra: ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ऊँचे शिव मंदिर