दो हजार साल पुरानी कलाकृतियां जब्त

Webdunia
रविवार, 8 जुलाई 2012 (12:31 IST)
FILE
पाकिस्तान पुलिस ने बौद्ध सभ्यता से जुड़ी गंधार कला की दो हजार साल पुरानी कलाकृतियां और पुरावशेष जब्त किए हैं और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जो कथित तौर पर इन सामान को देश से बाहर ले जाने की फिराक में थे। इनकी कीमत करोड़ों में बताई गई है।

कराची शहर में पुलिस ने पिछले 24 घंटे में दो बड़े छापों में करोड़ों रुपए मूल्य के इन पुरावशेषों को जब्त किया। इन निशानियों में भगवान बुद्ध की 10 प्रतिमाएं हैं। पुलिस का कहना है कि लापरवाही और सही ढंग से देखभाल नहीं करने के कारण कुछ कलाकृतियां क्षतिग्रस्त भी हो गई हैं।

पुलिस ने पहले एक सूचना पर शुक्रवार को कोरंगी की अवामी कॉलोनी में एक कंटेनर को रोका, वहीं शनिवार को कोरंगी के एक आवासीय इलाके के गोदाम में छापा मारा।

पख्तूनख्वा गंधार सभ्यता का केंद्र हुआ करता था। इस प्रांत की सरकार ने मांग की है कि कराची पुलिस सभी निशानियां उसे सौंप दे।

पाकिस्तान की पेशावर घाटी और अफगानिस्तान का पूर्वी हिस्सा गंधार सभ्यता के मुख्य केंद्र थे। अधिकारियों का कहना है कि इन कलाकृतियां को कानून संरक्षण किया जाना सरकार की जिम्मेदारी है। (भाषा)
Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा