अमेरिकी इस्लाम धर्म कबूलें-लादेन

Webdunia
रविवार, 9 सितम्बर 2007 (10:42 IST)
अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन तीन साल में पहली बार एक वीडियो में नजर आया है और उसने अमेरिकियों से आह्वान किया है कि अगर वे इराक में जारी युद्ध खत्म करना चाहते है ं, तो उन्हें इस्लाम धर्म अपना लेना चाहिए।

अल जजीरा टेलीविजन पर दिखाए गए इस वीडियो में लादेन को सफेद कपड़े पहने हुए और सिर पर सफेद साफा बाँधकर बैठे हुए दिखाया गया है।

लादेन का अंतिम वीडियो 2004 में जारी हुआ था। नवीनतम वीडियो में उसकी दाढ़ी 2004 के वीडियो की तुलना में छोटी और काली है, जबकि पिछले वीडियो में उसकी दाढ़ी धूसर रंग की और बड़ी नजर आ रही थी।

एबीसी न्यूज के अनुसार यह वीडियो 30 मिनट का है। इसमें लादेन ने न कोई धमकी दी है और न ही हमले का कोई आह्वान किया है। उसने अमेरिकी जनता को संबोधित किया है और उन्हें उनके बढ़ते विरोध के बावजूद इराक में युद्ध रोकने में उनके नेताओं की असफलता के बारे में भाषण दिया है।

वीडियो के अंशों के अनुसार लादेन ने कहा है इराक में युद्ध रोकने के दो उपाय हैं। एक हमारी ओर से है कि हम यह लड़ाई काफी तेज कर दें और आपके लोगों को मारने लगें। यह हमारा फर्ज है और हमारे भाई इसे अंजाम दे रहे हैं।

उसने आगे कहा है दूसरा हल आपकी ओर स े है। मैं आपको इस्लाम धर्म ग्रहण करने की पेशकश करता हूँ। इससे युद्ध रोकने की आपकी इच्छा पूरी हो जाएगी।

यह वीडियो अमेरिका में 11 सितंबर के हादसे की छठी बरसी से कुछ ही दिन पहले जारी किया गया है। 11 सितंबर के हादसे में करीब 3000 व्यक्ति मारे गए थे।

वीडियो में लादेन ने अमेरिका पर 2001 के हमले के असर का जिक्र किया है। अमेरिका में लोकतांत्रिक प्रणाली का मजाक उड़ाया और इराक में युद्ध के लिए बुश प्रशासन की जमकर आलोचना की है।

अल कायदा नेता ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश इराक में हुई क्षति को स्वीकार नहीं कर पूर्व सोवियत संघ की गलतियों को दोहरा रहे हैं।

वीडियो में कहा कि सैन्य और आर्थिक रूप से मजबूत होने के बावजूद अमेरिका असुरक्षित है। ओसामा ने फ्रांस के नए राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन का भी जिक्र किया है।

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया